शासकीय भूमि पर बने अवैध दुकानों पर चला निगम का बुलडोजर

सीएमएचओ कार्यालय के सामने सीपत रोड में शासकीय जमीन पर बनी दुकानों को आज नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने तोड़कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया।  
सीपत रोड में सीएमएचओ कार्यालय के सामने खसरा नंबर 593/3 पर रश्मि पाण्डेय द्वारा अवैध दुकान निर्माण कर चार लोगों को पिछले दस सालों से किराए पर दिया गया था। न्यायालय में  रश्मि पाण्डेय द्वारा अपील भी की गई थी,जिसे मान. न्यायालय द्वारा निरस्त किया गया था। नगर निगम ने खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस 25 सितंबर को दिया था जिसमें तीन दिन का समय दिया गया था,अतिक्रमणकारी द्वारा खुद से समय सीमा के भीतर नहीं हटाने पर आज निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर निगम की टीम ने अवैध दुकानों जमींदोज कर दिया। आज की कार्रवाई में निगम का भवन शाखा, अतिक्रमण विभाग और जोन 8 की पूरी टीम मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी