वीडियो वायरल होने पर शराबी शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों में देव तुल्य शिक्षक शराब पीकर शिक्षा दान करने पहुंच रहे हैं। ऐसे मामलों का खुलासा वीडियो वायरल होने के बाद हुआ है। वहीं शराबी शिक्षकों के मामले में अब शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब एक बार फिर तीन शराब पीकर आए शिक्षकों का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई किया है। 

जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने जिले के 3 शराबी सहायक शिक्षकों के संदर्भ में मिली शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कसडोल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला अकलतरा के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ग्रामवासियों ने स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी राधेश्याम दीवान के खिलाफ शाला नहीं आने और आने पर शराब सेवन कर आने की शिकायत की। साथ ही यह भी बात निकलकर सामने आया कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के दिन ध्वजारोहण में उपस्थित नहीं हुए। यह शिकायत पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसडोल और उच्च कार्यालय से की गई थी। जिसकी जांच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसडोल से कराई गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कसडोल के जांच प्रतिवेदन पर सहायक शिक्षक एलबी राधेश्याम दीवान को 28 जून 2024 से शाला में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित होने, शाला में उपस्थित होने पर शराब के नशे में रहने, गांव के वरिष्ठ नागरिकों, शाला प्रबंधन, विकास समिति के अध्यक्ष और सदस्यों से शराब पीकर गाली गलौज करने की शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया। इसके आधार पर राधेश्याम दीवान को तत्काल निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पलारी नियत किया गया है।
इसी प्रकार विकासखण्ड पलारी के शासकीय प्राथमिक शाला लरिया के सहायक शिक्षक एलबी राजकुमार ध्रुव को स्कूल में शराब के नशे में धूत होकर घूमते रहने का वायरल वीडियो और प्राथमिक शाला दतान (प) के प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव को शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने की वीडियो विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पलारी केएन वर्मा को भेजने की शाला के शिक्षकों के द्वारा पुष्टि किये जाने और संबंधित शराबी प्रधान पाठक द्वारा नशे की हालत में छात्र/छात्राओं को गाली देने की शिकायत प्रमाणित पाये जाने पर दोनों शिक्षकों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पलारी नियत किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने कहा कि शराब का सेवन कर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही शिक्षकों के लिए एक एडवाइजरी भी जल्द ही जारी की जाएगी। तीन शिक्षकों को शराब सेवन कर आने के मामले में निलंबित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी