हैवानियत: चार लोगों की यहां हुई निर्मम हत्या, बच्चे को मारते नहीं कांपा हत्यारों का हाथ
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में चार लोगों के निर्माण हत्या की खबर आ रही है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बड़ी बेरहमी से की गई इस हत्याकांड में मृतकों के नाम चैतराम पिता राम लाल उम्र 45 साल, जमुना बाई केंवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा और यशोदा बाई केंवट है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो मामले में संलिप्त तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बरहाल अभी पुलिस मामले का खुलासा नहीं की है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि शाम को चार लोगों की हत्या हुई है, ऐसा लग रहा है कि कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से मृतकों की हत्या की गई है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है, एफएसएल की टीम बुलाई गई है।
टिप्पणियाँ