इन होटलों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मारा छापा, खाने के सामान मिले जहरीले

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के 11 होटलों में छापा मारा। जहां लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जाना पाया गया। बड़ी मात्रा में अमानक खाद्य पदार्थों के मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने सैंपल जब्त किया है।
त्यौहारी सीजन चल रहा है और होटल में बड़ी मात्रा में है जहरीला पदार्थ बिक रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने खाद्य पदार्थों के बिक्री करने वाले होटल और दुकानदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश पर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उपभोक्ताओं को मिलावटी सामग्री और खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए किराना दुकानों, होटलों में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने विकासखंड सिमगा के ग्राम हथबंध में 11 होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों से चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 41 खाद्य पदार्थों की जांच किया गया। जिसमें से 06 सैंपल अवमानक मिले। हथबंद के तिग्गड़ा चौक से लेकर बाजार और रेल्वे स्टेशन स्थित छत्तीसगढ़ बिहारी ढाबा एंड होटल, यादव होटल एवं स्वीट्स, गुरुजी होटल, विजय डेली नीड्स, कमल डेली नीड्स, बालकृष्ण डेयरी, मंकी केक शॉप, सोनी भाई गुपचुप, शंकर होटल एंड स्वीट्स, लिपी स्वीट्स, कृष्णा मिष्ठान भंडार, खुशी चार्ट कॉर्नर की जांच की गई। इस दौरान कमल डेली नीड्स में अवमानक पाए गए 1 किलोग्राम मैसूर पाक,1 किलोग्राम नारियल बर्फी, 1 किलो बर्फी, खोपरा लड्डू 2 किलो, सोनी भाई गुपचुप 2 किलो ग्राम आलू मसाला, शंकर होटल एंड स्वीट्स से बालूशाह 2 किलो, रसगुल्ला 5 किलोग्राम, नष्टीकरण की गई। स्वच्छता संबंधी पर्याप्त उपाय नहीं किए जाने, किचन अनहाइजीनिक पाए जाने पर और खाद्य पदार्थों को ढकने के पर्याप्त उपाय नहीं किए जाने पर 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बिहारी ढाबा और होटल से मोतीचूर लड्डू का विधिक नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी