सराफा व्यवसायी से लूट, सीसीटीवी और टावर मैपिंग कर रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस के हाथ अब भी खाली

 छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में लूट की बड़ी वारदात को हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया है। सराफा व्यापारी के साथ हुई इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। भाटापारा-लिमतरा मार्ग पर हुई इस घटना के बाद से पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान तो टावर मैपिंग के माध्यम से आरोपियों की मौजूदगी का पता लगा रही है। बहरहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। 

सिमगा थाना में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि भाटापारा के परशुराम वार्ड न्यू आदर्श कालोनी निवासी नुतेश सोनी पिता खेमलाल सोनी उम्र 39 वर्ष सराफा व्यापारी हैं। जो 5 सितंबर को शाम 07.15 बजें भाटापारा मेन रोड में ग्राम देवरीडीह तिराहा के पास पहुंचे जहां उनके साथ आरोपियों ने दो मोटर साइकिल में सवार चार अज्ञात व्यक्ति मशरूका एक भूरे रंग के थैला में 20 ग्राम के लगभग सोने की फुल्ली, 04 किलोग्राम चांदी कमर पटटा चांदी के पुराने जेवर और नगदी 60 हजार जुमला कीमती 325000 रुपए को लूटकर भाग गए। 
परशुराम वार्ड न्यू आदर्श कालोनी भाटापारा निवासी व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि बेमेतरा जिले के नांदघाट में सोने चांदी का दुकान आयुष ज्वेलर्स के नाम से है। वह दुकान बंद कर दुकान के जेवर लेकर अपनी स्कूटी से अपने घर भाटापारा जा रहा था, उसी समय दो मोटर साइकिल में सवार चार अज्ञात व्यक्ति हेलमेट पहने हुए आए और व्यापारी को जबरदस्ती चिल्लाकर रोक लिए। इसके कारण व्यवसायी हड़बड़ा कर स्कूटी सहित वहीं गिर गया जिससे वह घायल हो गया। घटना के मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति सराफा व्यापारी के पास आये उसके हाथ में गन जैसा हथियार था जिससे फायर भी किए। इसके बाद दोनों ने सोना चांदी के जेवर और नगदी से भरे थैला को  लूट कर ले गये। शिकायत पर सिमगा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों की पातासाजी की जा रही है, जल्द ही पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है घटना 
सराफा व्यापारी के साथ जिस जगह पर लूट की घटना हुई, यहां से कुछ दूर पर ही सराफा व्यापारी से पहले भी लूट हो चुकी है। इसके अलावा कुछ दिन पहले भाटापारा-नारायणपुर मार्ग पर शिवनाथ नदी सेमरिया घाट पुल के ऊपर किसान के साथ चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इन सभी मामलों में अब तक कोई खास कार्रवाई नहीं हो पाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी