बढ़ा अपराध: बलौदा बाजार में लूट के बाद हुई चोरी, पुलिसिंग और गश्त पर उठ रहा सवाल

 छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौंसले बुलंद है। कुछ माह पहले ही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगी थी इधर एक बार फिर लूट और चोरी की घटना हो जाने से लोगों में दहशत है। जघन्य अपराधों के साथ ही क्षेत्र में फैले नशे के कारोबार और नशेड़ियों के जमावड़े के बाद अब इस तरह की घटनाओं से पुलिसिंग और पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। इधर शिकायत के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पताशाजी कर रही है। 


केस- 1

सर्वे करने आए महिला-पुरुष ने अकेली महिला पर हमला कर घर को लूटा

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले कोकड़ी पंचायत अंतर्गत काली मंदिर के पास जिले के लवन तहसील अन्तर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पटवारी जीवन दास मानिकपुरी के बलौदा बाजार स्थित घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिल्मी अंदाज में हमलाकर हमलावरों ने घर से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। पटवारी की पत्नी पीड़िता भुनेश्वरी मानिकपुरी ने बताया कि सर्वे के नाम से एक महिला और पुरूष घर पहुंचे थे। इस दौरान घर में सर्वे करने के लिए आधार कार्ड और राशनकार्ड की मांग किए, जब महिला पीछे मुड़कर घर के अंदर जा रही थी इसी दौरान सिर में बंदूक और धारदार हथियार से वारकर उसे घायल कर दिया। साथ ही मारपीट करते हुए हाथ पैर को बांधकर लॉकर की चाभी लेकर घर की अलमारी में रखें 20 हजार रुपए नगदी सहित तकरीबन 2 लाख के जेवरात लेकर भाग गए। लुटेरों ने पीड़िता को दुपट्टा और स्कार्फ से बांधकर बाहर से कुंडी लगा दिया था, हालांकि पीड़िता दुप्पटा को खोल और पाना और पेचकश से दरवाजा को अंदर से तोड़कर कुंडी खोला। और मामले की जानकारी अपने पति को दिया। घटना की शिकायत सिटी कोतवाली में की गई है। इधर इस घटना में पीड़िता के सिर में 5 टांके लगे हैं। 

केस- 2

सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सोने चांदी के जेवर और नगदी पार 

कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी के एक मकान में चोरो ने रात में धावा बोलकर घर में रखे सोने चांदी के जेवर समेत नगद राशि लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी घरवालों को  रायपुर से वापस घर लौटने पर दरवाजा खुला और ताला टूटा मिलने पर हुई। पीड़िता प्रमोदनी इस्मानुएल ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब होने पर ईलाज के लिए रायपुर में भर्ती हैं। 15 अक्टूबर से वहां गए थे, जब वे घर लौटी तो घर का ताला टूटा मिला, घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखा सोने चांदी के जेवर समेत नगदी गायब थे।मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की हैं। लगभग दो से ढाई लाख की चोरी हुई है। बता दें कि इसके पहले भी अनेकों बार कृष्णा कॉलोनी में चोरी हुई है, लेकिन चोरों का पता आज तक नहीं चला। शिकायत है कि कॉलोनाइजर बिल्डर यहां सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी