संदेश

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर लोगों को उकसाने की हो रही साजिश, लवन थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

चित्र
बलौदा बाजार जिला में पिछले कई महीनों से लगातार धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश रची जा रही है। गिरौदपुरी धाम के पास महकोनी के अमर गुफा में जैरखाम तोड़े जाने की घटना के बाद से अब तक ऐसी कई घटनाएं जिले में हो चुकी हैं। जिनमें सुहेला, हथबंद, गिधौरी थाना क्षेत्र में हिंदू मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं पर हमला और क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हो चुकी है। अब नया मामला लवन थाना क्षेत्र के ग्राम तिल्दा में सामने आया है, जहां शिव मंदिर के सामने स्थापित नंदी को असामाजिक तत्वों ने तोड़ कर गायब कर दिया। इस बात की शिकायत थाने में होने के बाद अब पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।  लवन थाना क्षेत्र के ग्राम तिल्दा के रहने वाले ललित कुमार केंवट पिता महेतर केंवट ने अपने घर के पास के ही भगवान शिव के मंदिर में शिवलिंग के समीप प्रतिष्ठित नंदी को तोड़कर गायब करने की रिपोर्ट लवन थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर की रात तकरीबन 1-2 बजे के बीच कुछ तोड़ने या मार करने की आवाज आई जिसे सुनकर मेरा छोटा भाई घर से बाहर मंदिर की तरफ आया वहां उसने देखा की मंदिर से नंदी की प्रत...

अमित जोगी बलौदा बाजार जेल में हिंसा, आगजनी मामले के अभियुक्तों से मुलाकात कर किए बड़े खुलासे

चित्र
सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून 2024 को बलौदा बाजार में हुई हिंसा, आगजनी मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से मिलने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बलौदा बाजार जिला जेल पहुंचे। यहां उनसे मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अमित जोगी ने प्रकरण में पुलिस के द्वारा लगभग 14820 पन्ने के 13 अभियोग पत्रों की खामियां निकालते हुए मीडिया के सामने पुलिस की विवेचना की धज्जियां उड़ाई। अमित ने एक अधिवक्ता होने के नाते, अभियोग पत्रों में 11 चौकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस की विवेचना को पूरी तरह फर्जी और भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति से प्रेरित करार दिया। अमित जोगी ने बताया कि बलौदा बाजार पुलिस के द्वारा 10 जून 2024 को रात 9 बजे एफआईआर क्रमांक 377/2024 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पंजीबद्ध किया गया, किंतु इसके मात्र आधे घंटे बाद बिना किसी आधार के 9:35 को टीआई सुहेला लखेश केवट के द्वारा अज्ञात के स्थान पर किशोर नौरंगे समेत 10 अन्य आरोपियों के विरुद्ध नामजद सूचना दर्ज कराई। जोगी ने बताया कि इसी क्रम में डीआर में एफआईआर ...

पुराने बर्तन को बदलने से शुरू हुई ठगी, झांसे में लेकर सोना चांदी का जेवर ले उड़े, ऐसे आए गिरफ्त में

चित्र
बलौदा बाजार जिले में महिलाओं के जेवर को ठगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें लवन थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में हुई ठगी में ठगी को अंजाम देने वाली भी ज्यादातर महिलाएं थी, जिनके द्वारा पुराने बर्तन को बदलकर गिफ्ट देने से ठगी की शुरुआत की। बाद में ग्रामीण महिलाओं से उनकी चांदी और सोने के जेवर को ठग कर फरार हो गई थी। अब सभी अंतरराज्यीय ठगों को पुलिस खरसिया से गिरफ्तार की है। मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने 14 आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी। लवन थाना के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से महिलाएं ऐसे घरों में पहुंच रही थी, जिनमें अकेली महिलाएं हों, फिर उनसे पुराने बर्तन बदलने पर गिफ्ट देने की बात कह कर बातचीत की शुरुआत करती थी और बाद में महिलाओं से उनकी कीमती सोने चांदी के जेवर ठग कर ले जाती थी। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक उन्हें ठगे जाने का तब तक एहसास नहीं होता था जब तक उन्हें कोई यह सवाल पूछता था कि जेवर कहां गया। महिलाओं के मुताबिक ठगी करने वाली महिलाएं उन्हें सम्मोहित कर उनसे उनके जेवर की ठगी करती थी। कुछ महिलाओं का...

अवैध रेत खनन ने ली मासूम की जान, धरना पर बैठे विधायक तब मिला कार्रवाई का आश्वासन

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में मंगलवार की सुबह एक मासूम की मौत हो गई। अवैध रेत खनन और परिवहन की वजह से हुए सड़क दुर्घटना में मासूम की जान चली गई है। दरअसल बलौदा बाजार जिले से जाने वाली महानदी में रेत खनन का अवैध कारोबार पिछले कई वर्षों से फल फूल रहा है। इस पर जिला खनिज विभाग हो या वन विभाग या फिर जिला प्रशासन के अधिकारी अवैध खनन करने वालों पर नियंत्रण लगा पाने में हमेशा से नाकाम रहे हैं। यह घटना  प्रशासन की कार्रवाई और खनिज व वन विभाग के अधिकारियों के कार्यप्रणाली, उनके काम करने के तरीके और उनकी निगरानी व सतर्कता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।  महानदी का मुडीयाडीह रेत घाट।  पलारी विकासखंड के ग्राम खैरी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से दबकर एक बच्चे कार्तिक पिता उत्तम घृतलहरे 8 वर्ष की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। घटना स्थल पर ही लाश को रखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आक्रोश पलारी थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा और पुलिस टीम के रवैया से ज्यादा बढ़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह घटना के...

हवस या वहशीपन: अंतरराज्यीय 8 युवतियां और 1 युवक की मौजूदगी में चल रहा था देह व्यापार

चित्र
छत्तीसगढ़ में इन दिनों बाहरी गिरोह सक्रिय है। दूसरे राज्यों से यहां आकर अपराध करने के लिए बड़ी संख्या में अपराधी पहुंच रहे हैं। इसका लगातार खुलासा हो रहा है। इसी क्रम में एक तरफ बिलासपुर की सरकंडा पुलिस को जहां एक अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। वहीं बलौदा बाजार में ठगी के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी पुलिस ने हासिल की है। दोनों ही मामले में आरोपी दूसरे राज्यों से आए हुए बताए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का काला धंधा फल फूल रहा है। पहले जहां बलौदा बाजार में व्यापारी, पुलिस, नेता, वकील, पत्रकार सहित कई सफेदपोशों ने मिलकर सेक्सटॉर्शन कर लाखों रुपए की वसूली किया, इस मामले का खुलासा होने के बाद बिलासपुर में भी इसी तरह के सेक्सटॉर्शन का खुलासा हुआ। बाद में रायपुर और दुर्ग भिलाई से भी इसी तरह के मामले सामने आए। अब नया मामला एक बार फिर बिलासपुर से सामने आया है जहां लोगों की हवस कहें या वहशीपन को शांत करने के लिए यहां  अंतरराज्यीय देह व्यापार चल रहा था। सरकण्डा के मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना...

बलौदा बाजार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने की जांच, जानिए मामला

चित्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई दिग्गज नेता का आज बलौदा बाजार दौर था। वे सभी बलौदा बाजार के चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। अनुभवी चिकित्सकों, अत्याधुनिक मशीनों, ऑपरेशन थियेटर सहित 180 बिस्तरों वाला सुसज्जित चिकित्सालय का निर्माण पूर्व विधायक और समाजसेवी पंडित बंसराज तिवारी के बेटे डॉक्टर प्रमोद तिवारी और उनके पौत्र डॉक्टर नितिन तिवारी, पौत्र वधु डॉक्टर गीतीकाशंकर तिवारी ने कराया है। इस कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अचानक तबियत खराब हो गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उनकी नाड़ी  पकड़कर जांच की। बता दें कि 7 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू सहित कई दिग्गज नेता चंदा देवी तिवारी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे। बलौदा बाजा...

नवरात्रि विशेष: जमींदार को आया स्वप्न में देवी का आदेश, महानदी के किनारे मिली शेषावतारी भगवान विष्णु की प्रतिमा

चित्र
बलौदा बाजार जिले के पलारी तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर महानदी के किनारे मां डोंगर देवी का मंदिर स्थित है। बलौदा बाजार, रायपुर और महासमुंद जिले की सीमा को छूते यह ऐतिहासिक मंदिर महानदी के तट पर प्रकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अब आस्था का एक बड़ा केंद्र बन गया है। हर वर्ष यहां शारदीय और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं।  भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा।  दरअसल महानदी के किनारे बसे बलौदा बाजार का ग्राम गिधपुरी और मलपुरी का एक कोना ऐसा भी है जो तीन जिलों की सीमा निर्धारित करता है। मान्यता है कि यहीं कोसम पेड़ की खोह से माता डोंगर देवी निकली हैं। यहां पर काले ग्रेनाइट पत्थर से बनी भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा भी स्थापित है। यह स्थान धार्मिक आस्था और देवी शक्ति उपासना के लिए प्रसिद्ध है।  माता डोंगर देवी मान्यता है कि 125 साल पहले ग्राम मलपुरी के मालगुजार बालकृष्ण अग्रवाल को माता ने स्वप्न देखकर इस स्थान के बारे में बताया था। जब उन्होंने महानदी के किनारे इस छोटे से ट...

सर्व सुविधायुक्त चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में बढ़ी 180 बिस्तर की सुविधा, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर नए परिसर का शुभारंभ 7 अक्टूबर को

चित्र
बलौदा बाजार। जिला मुख्यालय में संचालित क्षेत्र का एकमात्र सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल अब अपने नए स्वरूप में अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ सर्व सुविधायुक्त 180 बिस्तर वाले मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर नए परिसर का शुभारंभ 7 अक्टूबर सोमवार को करने जा रहा है।  चंदा देवी तिवारी अस्पताल बलौदा बाजार   हॉस्पिटल संचालक और प्रदेश के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नितिन तिवारी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बलौदाबाजार में ही हृदय रोग, कैथ लेब, एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, मस्तिष्क रोग, केन्सर कीमो थेरेपी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हेपा फिल्टर युक्त मॉड्यूलर आईसीयू, एनआई सीयू, ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस, आईवीएफ, एमआरआई जैसी सुविधाएं सरलता से उपलब्ध होगी। साथ ही मरीजों को शासन द्वारा और विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दी जाने वाली चिकित्सकीय लाभ प्रदान किए जाएंगे।  उद्घाटन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षत...