पुराने बर्तन को बदलने से शुरू हुई ठगी, झांसे में लेकर सोना चांदी का जेवर ले उड़े, ऐसे आए गिरफ्त में

बलौदा बाजार जिले में महिलाओं के जेवर को ठगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें लवन थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में हुई ठगी में ठगी को अंजाम देने वाली भी ज्यादातर महिलाएं थी, जिनके द्वारा पुराने बर्तन को बदलकर गिफ्ट देने से ठगी की शुरुआत की। बाद में ग्रामीण महिलाओं से उनकी चांदी और सोने के जेवर को ठग कर फरार हो गई थी। अब सभी अंतरराज्यीय ठगों को पुलिस खरसिया से गिरफ्तार की है। मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने 14 आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी।
लवन थाना के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से महिलाएं ऐसे घरों में पहुंच रही थी, जिनमें अकेली महिलाएं हों, फिर उनसे पुराने बर्तन बदलने पर गिफ्ट देने की बात कह कर बातचीत की शुरुआत करती थी और बाद में महिलाओं से उनकी कीमती सोने चांदी के जेवर ठग कर ले जाती थी। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक उन्हें ठगे जाने का तब तक एहसास नहीं होता था जब तक उन्हें कोई यह सवाल पूछता था कि जेवर कहां गया। महिलाओं के मुताबिक ठगी करने वाली महिलाएं उन्हें सम्मोहित कर उनसे उनके जेवर की ठगी करती थी। कुछ महिलाओं का यह भी कहना है कि ठगी करने वाली महिलाओं के द्वारा उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुहाया जाता था जिससे वे अचेत हो जाती थी। हालांकि अब पुलिस खरसिया से महिला आरोपियों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार की है साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है इसमें और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। 
आरोपियों के नाम 
 
संजू मल्हार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम आराकट्टा थाना कुजूर जिला रामगढ़ झारखंड, बसंत मल्हार उम्र 45 साल निवासी देलहोर पोस्ट तिलैया जिला गया बिहार, सूरज मल्हार उम्र 22 वर्ष निवासी मल्हार थाना मल्हार जिला सतना मध्य प्रदेश, अभिमान मल्हार उम्र 22 वर्ष निवासी खिजूरी थाना किसरी जिला गिरिडीह झारखंड, अशोक मल्हार उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम द्वारी थाना बाकेबजार जिला गया बिहार, अवधेश मल्हार उम्र 38 साल निवासी सेमराखरो थाना चैनपुर जिला पलामू झारखंड, अंतरादेवी मल्हार उम्र 40 साल निवासी ग्राम द्वारी थाना बाकेबजार जिला गया बिहार, सविता देवी मलार उम्र 35 साल निवासी सेमराखरो थाना चैनपुर जिला पलामू झारखंड, दामिनी मल्हार उम्र 21 वर्ष निवासी खिजूरी थाना किसरी जिला गिरिडीह झारखंड, कामिनी मल्हार उम्र 18 वर्ष निवासी मैहर थाना मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश, राधना मल्हार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मल्हार थाना मल्हार जिला सतना मध्य प्रदेश, निर्जला देवी मल्हार उम्र 30 साल निवासी ग्राम आराकाटा थाना कुंजू जिला रामगढ़ झारखंड, बेलपति मल्हार उम्र 40 साल निवासी देलहोर पोस्ट तिलैया जिला गया बिहार, जोगनी देवी मलार उम्र 45 साल निवासी आरकंडी वार्ड क्रमांक 9 महाराजा नगर थाना मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश हैं। 

ऐसे पकड़ में आए आरोपी 

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि ठगों की जानकारी सीसीटीवी से हुई। जिसमें महिलाएं बस से उतरती दिखी थी, जिनके बारे में बस चालक से पूछताछ की गई। बस चालक से कुकुरडीह से महिला ठगों के डेरा की जानकारी लगी। पुलिस जब कुकुरडीह पहुंची तब दुकानदार से मोबाइल एप से पैसा डालने की जानकारी मिली, साथ ही आरोपियों के नंबर की जानकारी मिली, जिसको ट्रेस कर पुलिस खरसिया डेरा का लोकेशन पता की। पुलिस कार्यवाही के समय ठगी की शिकार हुई महिलाओं को लेकर खरसिया पहुंची जहां पर पुलिस रेड करवाई कर 8 महिला और 6 पुरुष सहित 14 लोगों को गिरफ्तार की। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी