हवस या वहशीपन: अंतरराज्यीय 8 युवतियां और 1 युवक की मौजूदगी में चल रहा था देह व्यापार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों बाहरी गिरोह सक्रिय है। दूसरे राज्यों से यहां आकर अपराध करने के लिए बड़ी संख्या में अपराधी पहुंच रहे हैं। इसका लगातार खुलासा हो रहा है। इसी क्रम में एक तरफ बिलासपुर की सरकंडा पुलिस को जहां एक अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। वहीं बलौदा बाजार में ठगी के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी पुलिस ने हासिल की है। दोनों ही मामले में आरोपी दूसरे राज्यों से आए हुए बताए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का काला धंधा फल फूल रहा है। पहले जहां बलौदा बाजार में व्यापारी, पुलिस, नेता, वकील, पत्रकार सहित कई सफेदपोशों ने मिलकर सेक्सटॉर्शन कर लाखों रुपए की वसूली किया, इस मामले का खुलासा होने के बाद बिलासपुर में भी इसी तरह के सेक्सटॉर्शन का खुलासा हुआ। बाद में रायपुर और दुर्ग भिलाई से भी इसी तरह के मामले सामने आए। अब नया मामला एक बार फिर बिलासपुर से सामने आया है जहां लोगों की हवस कहें या वहशीपन को शांत करने के लिए यहां अंतरराज्यीय देह व्यापार चल रहा था। सरकण्डा के मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई । मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में 1 युवक और 8 युवतियां मिली। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। मामले में मुख्य आरोपी का नाम विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी 39 वर्ष, मशानगंज थाना सिविल लाइंस बिलासपुर बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत मोपका में अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में 7-8 लड़कियां दूसरे राज्य से आयी हुई हैं, जो देहव्यापार में लिप्त हैं। इस सूचना के पर सीएसपी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग व उप निरीक्षक रामनरेश यादव के साथ टीम तैयार कर मुखबीर के बताये घर पर रेड करवाई की गई। जहां एक मकान में एक युवक और 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर देहव्यापार के लिए दूसरे स्थानों से आना बताए। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। जिनके खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की गई है।
टिप्पणियाँ