बलौदा बाजार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने की जांच, जानिए मामला

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई दिग्गज नेता का आज बलौदा बाजार दौर था। वे सभी बलौदा बाजार के चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। अनुभवी चिकित्सकों, अत्याधुनिक मशीनों, ऑपरेशन थियेटर सहित 180 बिस्तरों वाला सुसज्जित चिकित्सालय का निर्माण पूर्व विधायक और समाजसेवी पंडित बंसराज तिवारी के बेटे डॉक्टर प्रमोद तिवारी और उनके पौत्र डॉक्टर नितिन तिवारी, पौत्र वधु डॉक्टर गीतीकाशंकर तिवारी ने कराया है। इस कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अचानक तबियत खराब हो गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उनकी नाड़ी  पकड़कर जांच की।
बता दें कि 7 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू सहित कई दिग्गज नेता चंदा देवी तिवारी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे। बलौदा बाजार पहुंचने पर डाॅ. रमन सिंह का चंदा देवी हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. प्रमोद तिवारी, डाॅ. नितिन तिवारी, डाॅ. गीतिका शंकर तिवारी, पूर्व आयुक्त गणेश शंकर मिश्रा सहित तिवारी परिवार ने स्वागत किया। इसके बाद डाॅ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर लोकार्पण किया। इस मौके पर डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि चंदा देवी तिवारी हाॅस्पिटल पूर्व विधायक बंशराज तिवारी द्वारा स्थापित है, जो सन 2001 से निरंतर लोगों को स्वास्थ्य सेवा दे रहा है। चंदा देवी अस्पताल 2001 से स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। बलौदा बाजार के पूर्व विधायक स्व. बंशराज तिवारी द्वारा अपनी स्व. पत्नी के नाम पर 2001 में चंदा देवी तिवारी अस्पताल स्थापित की, जो लगातार क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा देता आ रहा है और अब इसमें विस्तार करते हुए जिले सहित प्रदेशवासियों को 180 बिस्तर से युक्त एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण सेवा देने जा रहा है। अब यह 180 बिस्तर के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ क्षेत्र सहित प्रदेश वासियों को सेवा देने जा रहा है। मैं तिवारी और अस्पताल परिवार को बधाई शुभकामनाएं देता हूं। यही उद्घाटन समारोह कुछ समय बाद ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अचानक तबीयत खराब हो गई। आशाए महसूस करने पर उन्होंने चिकित्सकों को अपनी समस्या बताइए इस पर स्वीकार किया सेवा को छोड़कर वर्तमान में राजनीतिक गलियारों में नाम कमाने वाले डॉक्टर रमन सिंह खुद ही स्वास्थ्य मंत्री की जांच उन्होंने नदी पड़कर अनुभवी चिकित्सकों की तरह ही अपने अनुभव के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री के स्वास्थ्य की जांच की और भी नहीं हुआ है स्वस्थ्य हैं, सब कुछ नॉर्मल है इसके बाद पूरा कमरा हंसी और ठहाकों से गूंज उठा। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सुबह 4 बजे अंबिकापुर से निकलकर सड़क मार्ग से रायपुर पहुंचे थे और फिर वहां से 11 बजे हेलीकॉप्टर से बलौदा बाजार आए थे इस दौरान वे थकान महसूस कर रहे थे। 
एक कमरे में शुरू हुए अस्पताल में लिया भव्य रूप

डॉ. प्रमोद तिवारी क्षेत्र के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक, अपने माता-पिता की आज्ञा को शिरोधार्य कर चंदा देवी अस्पताल का संचालन 2001 से एक छोटे से कमरे में कर रहे थे। वहीं अब इसे आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र और पुत्रवधू डॉ. नितिन और डॉ. गीतिका शंकर तिवारी ने अस्पताल में उच्च स्वास्थ्य सेवा का लाभ क्षेत्र सहित राज्यवासियों को दे रहे हैं। 
बाबूजी के सपनों को कर रहे साकार

चंदा देवी अस्पताल के संचालक डॉ. नितिन तिवारी ने बताया कि हमारे बाबूजी स्व. बंशराज जी तिवारी के सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहा है। अब हम इसमें एक कदम और बढ़ाते हुए स्वास्थ्य सेवा का विस्तार कर रहे हैं। 2001 में बजरंग चौक में एक छोटे से कमरे से पूज्य पिताजी डॉ. प्रमोद तिवारी ने इसकी शुरुआत की थी और लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं। वहीं अब हम इसे चिकित्सा सेवा में विस्तार करते हुए श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम चिकित्सा सेवा हेतु तत्पर हैं। 
अस्पताल में मिलेंगी यह सुविधाएं 

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल अब अपने नए स्वरूप में अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ सर्व सुविधायुक्त 180 बिस्तर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर के नए परिसर में हृदय रोग कैथ लेब, एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, मस्तिष्क रोग, कैंसर कीमोथेरेपी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज, हेपा फिल्टर युक्त मॉड्यूलर आईसीयू, एनआईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस, आईवीएफ, एमआरआई जैसी सुविधाएं सरलता से उपलब्ध होंगी। साथ ही, मरीजों को शासन द्वारा एवं विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दी जाने वाली चिकित्सकीय लाभ प्रदान किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी