सर्व सुविधायुक्त चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में बढ़ी 180 बिस्तर की सुविधा, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर नए परिसर का शुभारंभ 7 अक्टूबर को
बलौदा बाजार। जिला मुख्यालय में संचालित क्षेत्र का एकमात्र सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल अब अपने नए स्वरूप में अत्याधुनिक मशीनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ सर्व सुविधायुक्त 180 बिस्तर वाले मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर नए परिसर का शुभारंभ 7 अक्टूबर सोमवार को करने जा रहा है।
हॉस्पिटल संचालक और प्रदेश के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नितिन तिवारी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बलौदाबाजार में ही हृदय रोग, कैथ लेब, एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, मस्तिष्क रोग, केन्सर कीमो थेरेपी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हेपा फिल्टर युक्त मॉड्यूलर आईसीयू, एनआई सीयू, ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस, आईवीएफ, एमआरआई जैसी सुविधाएं सरलता से उपलब्ध होगी। साथ ही मरीजों को शासन द्वारा और विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दी जाने वाली चिकित्सकीय लाभ प्रदान किए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न होनी है। साथ ही विशिष्ठ अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल और बलौदाबाजार विधायक व राजस्व, खेलकूद युवा कल्याण और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक एवं पूर्व नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिव डहरिया पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार चितावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद सुरेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम शैलेश नीतिन त्रिवेदी सहित नगर समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे।
टिप्पणियाँ