धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर लोगों को उकसाने की हो रही साजिश, लवन थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

बलौदा बाजार जिला में पिछले कई महीनों से लगातार धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश रची जा रही है। गिरौदपुरी धाम के पास महकोनी के अमर गुफा में जैरखाम तोड़े जाने की घटना के बाद से अब तक ऐसी कई घटनाएं जिले में हो चुकी हैं। जिनमें सुहेला, हथबंद, गिधौरी थाना क्षेत्र में हिंदू मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं पर हमला और क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना हो चुकी है। अब नया मामला लवन थाना क्षेत्र के ग्राम तिल्दा में सामने आया है, जहां शिव मंदिर के सामने स्थापित नंदी को असामाजिक तत्वों ने तोड़ कर गायब कर दिया। इस बात की शिकायत थाने में होने के बाद अब पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 
लवन थाना क्षेत्र के ग्राम तिल्दा के रहने वाले ललित कुमार केंवट पिता महेतर केंवट ने अपने घर के पास के ही भगवान शिव के मंदिर में शिवलिंग के समीप प्रतिष्ठित नंदी को तोड़कर गायब करने की रिपोर्ट लवन थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर की रात तकरीबन 1-2 बजे के बीच कुछ तोड़ने या मार करने की आवाज आई जिसे सुनकर मेरा छोटा भाई घर से बाहर मंदिर की तरफ आया वहां उसने देखा की मंदिर से नंदी की प्रतिमा गायब है जिसकी जानकारी उसने मुझे दी मैं वहां जाकर देखा तो नंदी की प्रतिमा नहीं थी। पूरे गांव को प्रातः इसकी जानकारी हुई जिसकी सूचना बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने प्रखंड संयोजक विनय धींवर को दी वो और लवन निवासी बजरंगदल जिला सहसंयोजक विजय साहू ने ग्राम तिल्दा पहुंचकर मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी और जिला मंत्री राजेश केशरवानी को स्थिति से अवगत कराया।  इसके बाद गांव के युवाओं ने विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं के साथ लवन थाने पहुंचकर वहां उपस्थित थाना प्रभारी को आवेदन देकर घटना के सम्बन्ध में दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की। आवेदन के आधार पर ललित केंवट के बयान पर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध चोरी और धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर  प्रशासन द्वारा जल्द अज्ञात आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया गया।
उक्त मामले में विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों असमाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। जिला बलौदा बाजार भाटापारा में ही पिछले 3-4 महीनों में हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमा खंडित करने का एक दर्जन से ऊपर के मामले सामने आ चुके हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी