संदेश

न्युवोको विस्टास, नु विस्टा और श्री सीमेंट में मिली भारी अनियमितता, प्रशासन ने खानापूर्ति कर मांगा जवाब

चित्र
बलौदा बाजार। जिले में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में लगातार हो रहे हादसों में कमी लाने और मजदूरों की सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के द्वारा संयंत्रों के जांच हेतु संयुक्त टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम ने सीमेंट संयंत्र न्युवोको विस्टास सोनाडीह, नु विस्टा रिसदा और श्री सीमेंट खपराडीह में भारी अनियमितता मिली है। इधर तीनों संयंत्रों को प्रशासन के तरफ से खानापूर्ति करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश दिए हैं। उक्त टीम में श्रम, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, जिला परिवहन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं खनिज विभाग के अधिकारी शामिल थे। न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड सोनाडीह कारखाना मेसर्स न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड सोनाडीह सीमेंट संयंत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। श्रम कल्याण मण्डल, भवन एवं अन्य सन्निर्माण में पंजीयन, वेतन भुगतान के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने कहा गया। सहायक सं...

जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों का हुआ राज्यस्तर के लिए चयन

चित्र
बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में किया गयाl जिसमें अंडर-14, अंडर-18, अंडर-28 वर्ष के विभिन्न श्रेणी में कुल 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।   इस प्रतियोगिता में पुराने खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के चयन के लिए इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन अंडर-14 गर्ल्स में  हर्षिता भोई प्रथम, लाजमी देवांगन द्वितीय, साक्षी देवांगन तृतीय और ट्रेडिशनल योगासन बॉयज अंडर-14 में मयंक ध्रुव प्रथम, प्रखर केसरवानी द्वितीय, नितेश देवांगन तृतीय रहे। ट्रेडिशनल योगासन गर्ल्स अंडर-18 वर्ष में  निकिता मानिकपुरी का तीसरा साल भी प्रथम, बसंती पटेल द्वितीय, कोमेश्वरी पटेल तृतीय बॉयज में 18 से 28 वर्ष में ललित साहू प्रथम सीनियर प्लेयर व नेशनल प्लेयर केसोराम साहू का ट्रेडिशनल में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा। आर्टिस्टिक योगासन सिंगल बॉयज अंडर-14 वर्ष में प्रखर केसरवानी प्रथम, गर्ल्स में हर्षि...

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

चित्र
भारतीय विधि के परिषद द्वारा आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बार परीक्षाएं (AIBE-XIX) की तारीख की घोषणा हो चुकी है। यह परीक्षा वकील बनने के लिए  बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए बर काउंसिल ने नोटिफिकेशन जारी कर सिलसिलेवार तारीखों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार रायपुर और बिलासपुर में एग्जाम दे सकते हैं।  भारतीय विधिज्ञ परिषद (BAR COUNCIL OF INDIA) के तरफ से 3 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में ऐसे उम्मीदवारों को अपील की गई है जो वकालत की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अब वकील बनकर प्रेक्टिस करना चाहते हैं। बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपने नोटिफिकेशन में लिखा है कि ऐसे उम्मीदवार एआईबीई - XIX की परीक्षा के तारीख 24 नवंबर 2024 को तय की गई है। इसके लिए कैंडिडेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी करना होगा 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है जबकि पेमेंट की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर तय की गई है। वही फार्म में हुई गलतियों को सुधारने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एडमिट कार्ड 18 नवंबर तक ज...

विधायक देवेंद्र यादव के मामले में कोर्ट का आया यह आदेश

चित्र
भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई। आज ही उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हुई थी। न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत पर सुनवाई करते हुए निर्णय दिया।  बलौदा बाजार हिंसा में आरोपी बनाए गए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। 17 अगस्त को हुई गिरफ्तारी के बाद से उनको रायपुर सेंट्रल जेल में बंद करके रखा गया है। अब तक हर सुनवाई में उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ती रही है। अब एक बार फिर आज सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 7 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए 9 सितंबर तक चालान प्रस्तुत करने के लिए पुलिस को समय दिया है। ऐसे समझिए घटना क्रम को   10 जून को बलौदा बाजार में सतनाम पंथ का प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मौजूद थे। इस पर उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर 17 अगस्त को भिलाई नगर से विधायक को गिरफ्तार की थी। न्यायालय ने उनको 3 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी। वहीं 20 अगस्त को वीडियो क...

शिवराज सिंह चौहान ने इनके लिए लिखा मार्मिक पत्र, केंद्रीय मंत्री ने कहा हर एक चेहरे पर मुस्कुराहट आए

चित्र
मेरी बहनों, प्रधानमंत्री जी का संकल्प है किसी बहन के आंखों में आंसू न रहें, हर एक चेहरे पर मुस्कुराहट आए, कोई मजबूर न रहे, इसलिए उन्होंने लखपति दीदी अभियान चलाया है । ऐसी दीदी जिनकी सालाना आय 1 लाख से अधिक हो ऐसी 1 करोड़ दीदी, लखपति बन चुकी है और विगत 100 दिन में 11 लाख दीदी लखपति बनी है।  हमारी सरकार इस अभियान में तेजी से जुटी हुई है । विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में प्रधानमंत्री जी के इस अभियान से लगातार महिलायें जुड़ रही है और स्व सहायता समूह के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से जल्द ही 3 करोड़ दीदी लखपति दीदी बनेंगी। देश में महिलाएं आगे बढ़ें, समृद्ध और संपन्न बनें एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करें, इसके लिए विगत 10 वर्षों से महिला कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तीकरण को सुनिश्चित किया है। महिलाएं समाज और राष्ट्र की धुरी हैं। हमारे गौरवशाली और समृद्ध भविष्य का आधार है...

मुश्किल में कांग्रेस विधायक, न्यायिक हिरासत हुई खत्म, अब न्यायालय में पेश होंगे, जानिए मिलेगी जेल या बेल!

चित्र
रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। आज उनकी ज्यूडिशियल रिमांड खत्म हो रही है, उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। बलौदा बाजार में 10 जून को सतनामी पंथ के प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदा बाजार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्रदर्शन के बाद बलौदा बाजार में आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की घटना हुई थी। इसने बलोदा बाजार शहर के साथ ही संयुक्त जिला कार्यालय, कलेक्टर और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही तहसील कार्यालय में भी तोड़फोड़ के साथ आगजनी की घटना को उपद्रवियों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अब तक 184 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में 17 अगस्त को बलौदा बाजार पुलिस ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायालय तीन दिनों 20 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में विधायक देवेंद्र यादव को जेल भेज दी थी। तब से देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। हा...

छत्तीसगढ़ में युवाओं को नशे से दूर करने चल रहा सामूहिक प्रयास, इस तरह से हो रहा है काम

चित्र
न शा मुक्त मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में युवाओं को नशे से दूर करने, सकारात्मक दिशा देने, मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए नई रणनीति बनाई जा रही है. इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष बैठक हुई. बैठक में परिवहन विभाग ने जानकारी दिया की उनके पास आई रिपोर्ट पर वे करवाई किए हैं. साथ ही नशा मुक्ति केंद्र तक नशे के आदि हो चुके व्यक्ति को पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाने की दिशा में निर्देश दिए गए.   यु वाओं के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने सहित, नशे से दूर करते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करने की उद्देश्य से पहल की जा रही है. इसी क्रम में पहले सेमिनार का आयोजन कर युवाओं की समस्याओं पर विशेष शब्दों में चर्चा की थी. अब इसके बाद कलेक्टर ने बैठक लेकर युवाओं को सही दिशा में लाने और उन्हें अपराध की दुनिया में जाने से बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. समाज में युवाओं की भूमिका सकारात्मक हो और भी नशा से दूर रहे इसके लिए बैठक में आने वाले दिनों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया.  बै...