मुश्किल में कांग्रेस विधायक, न्यायिक हिरासत हुई खत्म, अब न्यायालय में पेश होंगे, जानिए मिलेगी जेल या बेल!
रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। आज उनकी ज्यूडिशियल रिमांड खत्म हो रही है, उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बलौदा बाजार में 10 जून को सतनामी पंथ के प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदा बाजार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्रदर्शन के बाद बलौदा बाजार में आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की घटना हुई थी। इसने बलोदा बाजार शहर के साथ ही संयुक्त जिला कार्यालय, कलेक्टर और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही तहसील कार्यालय में भी तोड़फोड़ के साथ आगजनी की घटना को उपद्रवियों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अब तक 184 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में 17 अगस्त को बलौदा बाजार पुलिस ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायालय तीन दिनों 20 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में विधायक देवेंद्र यादव को जेल भेज दी थी। तब से देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। हालांकि इस दौरान 20 अगस्त और 27 अगस्त को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेश किया गया है। दोनों ही बार मामला विवेचना में होने के कारण न्यायालय न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। 27 अगस्त को हुई पेशी के दौरान विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी को लेकर कई आपत्तियां भी दर्ज कराई थी। इधर पुलिस 10 जून को हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में 13 एफआईआर दर्ज की थी, जिनमें से 12 मामले में 7000 पेज के चालान प्रस्तुत की। 13वां मामला विधायक देवेंद्र यादव से जुड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर पुलिस लगातार विवेचना कर रही है और कहा जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस मामले में चालान प्रस्तुत करने वाली है। इसको लेकर पुलिस तैयारी कर रही है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक देवेंद्र यादव को न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही प्रस्तुत किया जाएगा। क्योंकि उनको लाने से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हो जाती है।
टिप्पणियाँ