छत्तीसगढ़ में युवाओं को नशे से दूर करने चल रहा सामूहिक प्रयास, इस तरह से हो रहा है काम

शा मुक्त मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में युवाओं को नशे से दूर करने, सकारात्मक दिशा देने, मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए नई रणनीति बनाई जा रही है. इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष बैठक हुई. बैठक में परिवहन विभाग ने जानकारी दिया की उनके पास आई रिपोर्ट पर वे करवाई किए हैं. साथ ही नशा मुक्ति केंद्र तक नशे के आदि हो चुके व्यक्ति को पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाने की दिशा में निर्देश दिए गए.

 युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने सहित, नशे से दूर करते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करने की उद्देश्य से पहल की जा रही है. इसी क्रम में पहले सेमिनार का आयोजन कर युवाओं की समस्याओं पर विशेष शब्दों में चर्चा की थी. अब इसके बाद कलेक्टर ने बैठक लेकर युवाओं को सही दिशा में लाने और उन्हें अपराध की दुनिया में जाने से बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. समाज में युवाओं की भूमिका सकारात्मक हो और भी नशा से दूर रहे इसके लिए बैठक में आने वाले दिनों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया. 
बैठक में बलौदा बाजार भाटापारा जिले में नशे से उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभाव और परिवारों की दशा बिगड़ने पर विशेष चर्चा की गई. कलेक्टर दीपक सोनी ने नशा से बढ़ते मानसिक प्रभावित मरीजों की संख्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की है. उन्होंने आगे कहा की नशा जो समाज के हर एक वर्ग को नुकसान पहुंचा रहा है जिसमें बच्चे, युवा वर्ग और महिला-पुरुष भी अछुता नहीं हैं. नशा करने से मानसिक स्वास्थ्य पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है जो समाज को खोखला करता है. इसलिए ऐसे व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उनके परिवार से संपर्क कर नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने के निर्देश समाज कल्याण, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए हैं. जिससे किसी भी व्यक्ति की नशा छुड़ाने में मदद की जा सके.

नशा मुक्ति केंद्र की हुई स्थापना
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज कल्याण विभाग ने नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की है. जो की संगी मितान सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा चलाया जा रहा है. इसमें नशा से ग्रसित व्यक्ति को रखकर उसकी नशे की आदत को खत्म किया जा रहा है. इसमें नशे से अलग करने और नशे की लत की वजह से हुए मानसिक, शारीरिक क्षति को सुधारने के लिए कई एक्टिविटी कराए जा रहे हैं.

20 व्यक्तियों का लाइसेंस सस्पेंड किया गया 
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया की 1 जनवरी से अब तक नशा कर वाहन चलाने वाले 20 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से हर दिन शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रहा. नशे की हालत में मिलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ न्यायालय में मामला पेश कर चालान की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी