संदेश

जैतखाम तोड़फोड़ कांड की जांच में साक्ष्य के लिए आया मात्र एक आवेदन, बयान के लिए तय हुई यह तारीख

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सतनामी समाज के सबसे बड़े धर्म स्थलों में से एक गिरोधपुरी धाम से लगे ग्राम महकोनी के अमरगुफा के जैतखाम तोड़फोड़ की जांच एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग से कराई जा रही है। इस मामले में 15 सितंबर तक साक्षी के लिए शपथ पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत करना था, आए आवेदनों पर आज आयोग के अध्यक्ष और हाईकोर्ट से सेवानिवृत न्यायाधीश सीबी बाजपेई की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। इस दौरान शासन की तरफ से शासकीय अधिवक्ता समीर अग्रवाल उपस्थित होकर जवाब के लिए आयोग से दस्तावेज प्राप्त किए। आयोग में अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।  महकोनी के रिजर्व फॉरेस्ट में आने वाले अमरगुफा में 15-16 में की रात जैतखाम तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस घटना के बाद से नाराज सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद सरकार के तरफ से एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की घोषणा की गई। साथ ही हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस सीबी बाजपेई को इसका अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद भी सतनामी समाज ने बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए 10 जून को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में आंदोलन का आयोजन किया था, जिस दौरा...

हाथियों को परेशान करने की ट्रेनिंग देकर छत्तीसगढ़ वन विभाग बढ़ा रहा हाथी-मानव द्वंद

चित्र
छत्तीसगढ़ वन विभाग मुख्यालय (वन्य प्राणी) के संरक्षण तले वन विभाग हाथी मानव द्वंद कम करने के नाम से जानबूझकर ऐसी ट्रेनिंग दिलवा रहा है जिससे निश्चित ही हाथी मानव द्वंद बढेगा जिससे जनहानि बढ़ेगी । इसे लेकर रायपुर के वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी ने चिन्ता बताते हुए मुख्य मंत्री को पत्र लिखा है। हाथी मानव द्वन्द और जनहानि बढ़ेगी पत्र में लिखा गया है कि सूरजपुर वन मंडल में कर्नाटक से एक विशेषज्ञ को बुलवाया गया है, जो जूट की बोरी में मिर्च डालकर, मशाल बना कर मिर्च युक्त धुआं से जंगल से हाथियों को भगाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस विशेषज्ञ द्वारा हाथियों को भगाने के लिए बड़े-बड़े फटाके फेंके जाने की भी चर्चा पहले होती रही है। स्वाभाविक है मशाल बना कर मिर्च युक्त धुआं से हाकां लगाने से हाथी परेशान होंगे और हाथी मानव द्वन्द बढ़ेगा, जिससे जनहानि बढ़ेगी। किसी भी वन्य प्राणी को हाकां लगाना वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध है। मशाल बना कर मिर्च युक्त धुआं से हाकां लगाने या साधारण मशाल से और हल्ला बोल पार्टी पर छत्तीसगढ़ में 2006 से ही प्रतिबंधित करने की बात बताई जा रही है। मध्यप्रदे...

शिक्षक की छेड़खानी से घबराई छात्राओं से मिलने कलेक्टर पहुंचे एकलव्य स्कूल सोनाखान, बच्चों को बताया यह की गई है व्यवस्था

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले कलेक्टर दीपक सोनी सपरिवार कसडोल विकासखंड के वीरभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात कर हालचाल जाना. यहां कुछ दिन पहले एक शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़खानी किए जाने से छात्र छात्राएं में घबराहट था. कलेक्टर सोनी ने बच्चों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाते हुए पढ़ाई पर फोकस करने की बात कही. साथ ही नई व्यवस्था किए की जानकारी दी. एकलव्य विद्यालय सोनाखान पहुंचे कलेक्टर ने बच्चों को खेल सामग्री भी प्रदान किए. खेल समाग्री मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे. कलेक्टर सोनी ने बच्चों से रूबरू होते हुए वन टू वन बात चीत कर उनके शंका का समाधान किए. कलेक्टर ने एकलव्य स्कूल में हुई छात्रा के साथ घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है हम सब एक परिवार की तरह ही आप लोगों के साथ है. आप लोग पढ़ाई में फोकस करें यही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए. पढ़ाई ही सब कुछ है पढ़ाई करने से ही हम डॉक्टर, इंजीनियर या अन्य अधिकारी और सफल व्यवसायी बन सकते है. श...

लोहारीडीह घटना की होगी दण्डाधिकारी जांच, घटना की जानकारी रखने वाले व्यक्ति 04 अक्टूबर दे सकते हैं साक्ष्य

कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर 2024 को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु होने के कारण उक्त घटनाक्रम के संबंध में दंडाधिकारी जांच के लिए अतिरिक्त कलेक्टर निर्भय साहू को दंडाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।  अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी साहू ने बताया कि इस जांच बिन्दु से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्ति 24 सितंबर 2024 से 04 अक्टूबर 2024 तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर पूर्वान्ह 11 बजे से सांय 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 17 में उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य एवं अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं। घटना जांच के लिए निर्धारित बिन्दुओं में घटना का सिलसिलेवार विचरण। सम्पूर्ण घटना किन परिस्थितियों में हुई। घटना के क्या कारण थे।  भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो या अन्य कोई सुझाव या जांच अधिकारी अन्य बिन्दुओं को शामिल करना उचित समझे।

राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्था में भूमि जल और सतही जल प्रबंधन पर दो सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्था (आरजीएनजीडब्ल्यूटीआरआई), नया रायपुर, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय भूमि जल मंडल की प्रीमियर संस्था और प्रशिक्षण इकाई में 23 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक भूमि जल और सतही जल प्रबंधन पर दो सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (एएआरडीओ) के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों की वैज्ञानिक और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाना है । 23 सितंबर को होने वाले उद्घाटन सत्र में एएआरडीओ के सचिव जनरल डॉ. मनोज नरदेव सिंह और केंद्रीय भूमि जल मंडल के अध्यक्ष डॉ. एस. के. अम्बास्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के मध्य और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को भूमि जल और सतही जल प्रबंधन में उनकी वैज्ञानिक और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम अफ्रीकी-एशियाई देशों में अनुसंधान क्षमता को मजबूत करने के लिए भी है, जो जल सुरक्षा के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के परिणाम कार्यक्...

बायोगैस उत्पादन में भारत सरकार का बड़ा कदम, संभावित लबों की विस्तृत श्रृंखला अब उभरनी शुरू हुई

चित्र
भारत सरकार संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) इकोसिस्टम के विकास के लिए बड़े कदम उठा रही है। इस क्षेत्र के लिए घोषित लक्ष्य है- प्रति वर्ष 15 एमएमटी सीबीजी का उत्पादन। यह पहल, मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन आधारित परिवहन प्रणाली के एक स्थायी विकल्प स्थापित करने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन, संभावित लाभों की विस्तृत श्रृंखला अभी उभरनी शुरू हुई है।  सीबीजी में भारत सरकार की नेट जीरो महत्वाकांक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता है। 15 एमएमटी सीबीजी, वर्ष 2030 तक सीजीडी क्षेत्र के सीएनजी (टी)/पीएनजी (डी)  उपक्षेत्र में उपयोग की जाने वाली घरेलू प्राकृतिक गैस की सभी मांग को प्रभावी ढंग से प्रतिस्थापित कर सकता है। सीबीजी संयंत्रों में उत्पादित एफओएम  के उपयोग से मिट्टी के कम हुए कार्बन स्तर को बहाल किया जा सकता है। किण्वित जैविक खाद (एफओएम) मुख्य रूप से मिट्टी में रासायनिक उर्वरक के नाइट्रोजन और फास्फोरस को बढ़ाते हुए कार्बन स्तर में वृद्धि करके रासायनिक उर्वरक के एक हिस्से को भी प्रतिस्थापित कर सकता है। सरकार की एक पहल के रूप में शुरू हुआ यह कार्य, कई योजनाओं और शासनादेशों के साथ एक प्र...

यह कैसी शिक्षा: आदिवासी बच्चों के लिए खोले गए एकलव्य विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, एफआईआर और अब कार्रवाई

चित्र
स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ से अपनी जान की पहली आहुति देने वाले शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान में स्थापित एकलव्य विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ और बैड टच का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला कोई और नहीं बल्कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक ही है। मामले में पुलिस कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर ली है। आरोपी लाइब्रेरियन संजय   आदिवासी समाज को दिशा देने और उन्हें बेहतर विकास के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार भले ही काम कर रही हो, लेकिन सरकारी कर्मचारी अधिकारी इस दिशा में बिल्कुल भी चलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण एकलव्य विद्यालय सोनाखान में दिखाई दिया। आदिवासी छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए अच्छी बुनियादी सुविधा के साथ पढ़ाई का माहौल देने के लिए सरकार ने बलौदा बाजार के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सोनाखान में एकलव्य आवासीय विद्यालय खोला और शिक्षकों की नियुक्ति की, लेकिन शिक्षक शिक्षा देकर छात्र-छात्राओं को सही मार्ग पर लाने की जगह खुद ही गलत मार्ग पर भटक रहे हैं। आदिवासी छात्रा के साथ यहां छेड़खानी ...

राजस्व मंत्री पर लेनदेन का आरोप! तहसीलदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष को किया गया निलंबित

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला के सिमगा तहसील से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी तबादला किए गए कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया में दिए बयान से चर्चा में आए प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राज्य सरकार ने कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया है।  बतौर तहसीलदार नीलमणि दुबे को निलंबित करने का आदेश छत्तीसगढ़ सरकार में अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इस आदेश में कहा गया है कि “ दिनांक 13 सितंबर 2024 को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। इस स्थानांतरण के संबंध में नीलमणि दुबे, तहसीलदार ने मीडिया में बिना शासन की अनुमति लिए शासन के विरुद्ध वक्तव्य दिया है। नीलमणि दुबे, तहसीलदार का यह कृत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 नियम 3 और 9 का उल्लंघन प्रथम दृष्टिया है। इसलिए राज्य शासन ने नीलमणि दुबे, तहसीलदार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में नीलमणि दुबे, तहसीलदार क...

सामूहिक नरसंहार पर मुख्यमंत्री ने की पीड़ित परिवार से बात, मुआवजा राशि की हुई घोषणा

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला अंतर्गत का शेड्यूल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में हुई सामूहिक नरसंहार पर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जादू टोना के अंधविश्वास में आकर केवट परिवार के चार लोगों की बड़ी बेरहमी से गांव के ही एक परिवार ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही लगातार परिवार को न्याय और मुआवजा राशि दिलाने की मांग उठा रही थी। हालांकि पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में सम्मिलित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मुआवजे के प्रकरण में किसी भी तरह के कार्यवाही नहीं हुई। इधर पहले पीढ़ित परिवार के लिए केवट समाज खड़ा हुआ और फिर कांग्रेस की तरफ से सात सदस्य जहां समिति गठित की गई। प्रदेश की राजनीति गरमाने पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीढ़ित परिवार से वीडियो कॉल कर की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया, साथ ही दुखद घटना पर परिवार का ढांढस बंधाया।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख रुपए की स...

लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़, इस जिले में बीएमएस डॉक्टर कर रहा था एलोपैथी में उपचार

चित्र
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत रोहांसी में संयुक्त कार्रवाई करने के दौरान पाया कि बीएमएस डॉक्टर द्वारा एलोपैथिक में उपचार किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जब यह दवाखाना इतने लंबे समय से संचालित हो रहा था तो स्वास्थ्य विभाग क्या निगरानी कर रहा है। इतना ही नहीं जिस दवाखाना पर कार्रवाई हुई है वहां से जब्त की गई दवाइयों को देखेंगे तो पाएंगे कि कार्यवाही के नाम पर किस तरह से अधिकारी लीपापोती किए हैं।  बलौदा बाजार में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर लोगों के स्वास्थ्य और जान से खिलवाड़ किए जाने की शिकायतें पिछले कई दिनों से लगातार जिला प्रशासन के पास पहुंच रही थी। इस पर कलेक्टर दीपक सोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसडोल विकासखंड में संचालित कई अवैध क्लिनिक पर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया था। वहीं अब पलारी विकासखंड के ...