जंगल में विद्युत प्रवाहित कर वन्य प्राणी के शिकार का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणी शिकार लगातार जारी है। कुछ दिन पहले ही चीतल के शिकार के दो आरोपी मानस के साथ गिरफ्तार हुए थे वहीं तीन अभी फरार है। इधर अब एक बार फिर वन्य जीव के शिकार के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उप-जेल भेजा गया है। वहीं दो आरोपी फरार होने में सफल हुए हैं।


वन विभाग की टीम और सुरक्षा श्रमिकों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को जंगल में जीआई तार के माध्यम से विद्युत प्रवाहित कर शिकार करने की योजना बनाते हुए पकड़ा है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोनाखान और नवागांव के वन क्षेत्रों में गश्त के दौरान शुक्रवार रात करीब 9 बजे कर्मचारियों ने भुसडीपाली क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 240 में फैले तार में विद्युत प्रवाह को बंद कर दिया। इसके बाद, मौके पर छिपकर निगरानी की गई और रात करीब डेढ़ बजे ग्राम सलिहाभाठा निवासी श्यामलाल बिंझवार और ग्राम चिखली निवासी शिवप्रसाद बिंझवार को जीआई तार निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को बलौदा बाजार की उप-जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद डॉग स्क्वाड ने क्षेत्र के ग्राम गिधपुरी, मेटकुला और पकरीद में भ्रमण कर ग्रामीणों को वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और शिकार जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी। वन विभाग ने इस बात पर जोर दिया है कि जंगल में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत वन कर्मचारियों को सूचित करें।वन विभाग द्वारा लगातार गश्त की जा रही है ताकि जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी