अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूर ने लगाई फांसी, मुख्य द्वार को घेर कर धरना पर बैठे मजदूर

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट हिरमी में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर के आत्महत्या करने पर नाराज साथ में काम करने वाले मजदूरों ने काम बंद कर दिया। सीमेंट प्लांट के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर मजदूर सीमेंट प्लांट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करना शुरू कर दिए हैं। सुहेला पुलिस के मुताबिक पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम देवसुंदरा निवासी कृष्ण कुमार धीवर ने आत्महत्या किया है। आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है। शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ले गई है। 

मौके पर मजदूरों को समझती पलिस।

बता दें कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट हिरमी में आए दिन कोई ना कोई घटनाएं होते रहती हैं। यहां पिछले वर्ष हुए हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी। इस घटना का भी मजदूरों ने पुरजोर विरोध किया था, इसके बाद प्रबंधन की तरफ से बड़ी मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को दी गई थी। अब एक बार फिर मजदूर के मौत के मामले में मजदूरों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी