विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर आया फैसला, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना अब फैसला सुनाया। फैसले में विधायक देवेंद्र यादव को एक बार फिर झटक लगा है।
बलौदा बाजार में 10 जून को हुई आगजनी हिंसा और तोड़फोड़ मामले में आरोपी बनाए गए भिलाई नगर वधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से न्यायिक हिरासत में है। बलौदा बाजार पुलिस पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार की थी। उनकी गिरफ्तारी के दौरान से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद देवेंद्र यादव के मामले में लगातार न्यायालय में सुनवाई हो रही है। अब तक उनके मामले में 17 अगस्त, 20 अगस्त, 27 अगस्त, 3 सितंबर, 9 सितंबर, 17 सितंबर को न्यायिक हिरासत पर सुनवाई हुई है। उनकी न्यायिक हिरासत 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं उनकी जमानत अर्जी पर सीजेएम अजय कुमार खाखा की अदालत ने 10 सितंबर को अर्जी खारिज की थी, बाद में सत्र न्यायालय में उनकी जमानत अर्जी लगी थी, जहां आज 18 सितंबर को मामले की अदालत में सुनवाई हुई। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका खारिज कर दी।
टिप्पणियाँ