बिना सूचना दिए कार्यालय से रहे नदारत, जिला पंचायत सीईओ ने इस अधिकारी से किया जवाब तलब
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा जनपद पंचायत में कार्य दिवस पर बिना बताए नदारत रहे अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत बलौदा बाजार भाटापारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्या अग्रवाल ने जवाब तलब किया है।
जनपद पंचायत भाटापारा के सहायक विकास विस्तार अधिकारी से जवाब तलब किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर सहायक विकास विस्तार अधिकारी धीरज कुमार सोनी से जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि वे बिना सूचना दिए ही कार्यालय से नदारत थे। इसकी वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का पंजीयन कार्य प्रभावित हुआ है। धीरज कुमार सोनी नोडल अधिकारी होते हुए भी फॉर्म पंजीकरण में नाकाम रहे हैं। नोटिस में उल्लेख है कि उनके संतोष जनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके खिलाफ बड़ी करवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ