चौथी राज स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता संपन्न

छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ और बिलासपुर जिला थांग-ता के संयुक्त तत्वाधान में चौथी राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता 31 अगस्त और 1 सितंबर को बिलासपुर के त्रिवेणी भवन में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 7 जिलों के 140 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिलासपुर के महापौर राम शरण यादव जी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग.योग योग के पूर्व सदस्य एवं छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पूजा विधानी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सुशील मिश्रा वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी,  कमलेश लोहात्रे, छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेख समीर, पैरा जुडो संघ के अध्यक्ष यू मुरली राव थे। अतिथियों के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं मेडल वितरण किया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक प्राप्त कर बिलासपुर प्रथम स्थान में रहा और सूरजपुर के खिलाड़ियों ने उपविजेता का खिताब अपने जिले के नाम दर्ज की। प्रतियोगिता में निर्णायक जितेंद्र साहू, घनश्याम सिंह, गणेश सागर, इरफान अहमद, अलवेणी राव, डोली कुजूर, कान्हा सोनी, बसंत गौटिआ, शेख अरबाज़ अली, ऐश्वर्या साहू, प्रियांशु बीसाई, अर्जुन सोनी ने भूमिका निभाया। 2 दिन चली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के पदक प्राप्त खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने अक्टूबर माह में ग्वालियर मध्य प्रदेश जाएंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी