विहिप बजरंगदल सिमगा प्रखंड की नई कार्यकारिणी हुई घोषित, रामकुमार साहू बने अध्यक्ष

बलौदा बाजार भाटापारा के सिमगा नगर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की जिला एवं सिमगा प्रखंड की बैठक विप्र भवन  में सम्पन्न हुई जिसमें रायपुर से विभाग संगठन मंत्री ओम प्रकाश सैनी, विभाग समरसता प्रमुख राजेश साहू, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला सह मंत्री मुकेश पटेल, जिला सह संयोजक दीपक साहू, विजय साहू, सेवा प्रमुख लक्षमेंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में रामकुमार साहू प्रखंड अध्यक्ष को बनाया गया। प्रखंड उपाध्यक्ष रूपेंद्र साहू, प्रखंड मंत्री यशवंत पटेल, सत्संग प्रमुख नीलकंठ यदु, बजरंगदल प्रखंड संयोजक केवल साहू, साप्ताहिक मिलन प्रखंड प्रताप साहू नया दायित्व ग्रहण किया।
बैठक भारतमाता श्री राम दरबार की आरती के साथ प्रारम्भ हुई उसके उपरांत विभाग एवं जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र में बढ़ रहे धर्मान्तरण लव जिहाद जमीन जिहाद गौतस्करी गौमाँस बिक्री के मामलों में ध्यानाकर्षण कर  प्रतिबंध लगाने के लिए शासन प्रशासन को ज्ञापन प्रदर्शन आदि माध्यमों से अवगत कराने तथा हिन्दू समाज मे जागरूकता अभियान चलाने हिन्दू समाज को एकजुट करने की बात पर जोर देते हुए अधिक से अधिक युवा बुद्धिजीवी वर्ग महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करने  एवं संगठन के साथ ही समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में सिमगा नगर एवं आस पास से आए गांवों से सोनू पाटकर, सुखनंदन वैष्णव, ओमकार साहू, गीतेश साहू, दीपक कुमार साहू, टेकराम साहू, तेजा गोस्वामी, ऋषभ दुबे, विनोद पांडेय, टेकराम साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी