सेक्स एक्सटॉर्शन के भंवर में प्रधान आरक्षक मांझी ने डुबाई पुलिस की नैय्या, पूछताछ में आएंगे सफेदपोश के नाम!
सेक्स एक्सटॉर्शन कर पैसे की वसूली करने वाले आरोपियों को संरक्षण देने के मामले में पुलिसकर्मी का नाम सामने आया है। पुलिस का नाम सेक्स स्कैंडल के भंवर में डुबोने का काम प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी ने किया है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अपने ही कर्मचारियों से अब पूछताछ करेगी जिसमें माना जा रहा है कि कई सफेदपोश लोगों के नाम सामने आएंगे।
बलौदा बाजार में एक पुलिसकर्मी को सेक्स एक्सटॉर्शन कर पैसे की वसूली करने पर गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने कोतवाली थाना में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि सिटी कोतवाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ रहने के दौरान सेक्स एक्सटॉर्शन कर रहे आरोपियों को संरक्षण दिया जिसके कारण आरोपी लड़कियों के माध्यम से धनाढ्य और व्यापारियों हो ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की वसूली कर पाए।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सेक्स एक्सटॉर्शन का कारोबार लंबे समय से फलफूल रहा था। मीडिया कर्मियों द्वारा इस कारोबार का खुलासा किए जाने के बाद मामले के पीड़ित सामने आए और एफआईआर दर्ज कराए। जिस पर पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज कर अपराध में शामिल 6 आरोपियों मोंटी उर्फ प्रत्युष मरैया, अधिवक्ता महान मिश्रा, रवीना टंडन, दुर्गा टंडन, पुष्पमाला फेकर और शिरीष को गिरफ्तार की थी। वहीं अब इस मामले में मूलतः महासमुंद के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाराडोली का रहने वाला पुलिस कर्मी अंजोर सिंह मांझी जो वर्तमान में बलौदा बाजार के भाठागांव में रहता है को पुलिस गिरफ्तार की है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 389, 212, 34 के तहत सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। बता दें कि इसी मामले में 27 अगस्त को मुख्य आरोपी शिरीष पांडेय को पुलिस गिरफ्तार की थी, जिसको पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। अब इस मामले में आज पुलिसकर्मी और प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि आरोपी पुलिस प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी के साथ मुख्य आरोपी शिरीष पांडेय जो कि पुलिस रिमांड पर था को भी पुलिस आज न्यायालय में पेश की, जिसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी के बाद अब मान जा रहा है कि कई सफेद पोश लोगों के नाम भी सामने आएंगे। वहीं आरोपी प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी के बाद निलंबित करने की कार्यवाही भी कर दी गई। इस संबंध में आरोपी प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी ने कहा कि पुलिस उन्हें फंसा रही है कई लोगों के नाम इसमें सामने आएंगे। बहरहाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि मामले में पुलिस प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी को गिरफ्तार किया गया है। मामले के निष्पक्ष जांच की जा रही है जिनका भी नाम सामने आएगा उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। मामले में पूर्व थाना प्रभारी और जनप्रतिनिधियों के नाम सामने आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिनका भी नाम सामने आएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ