बलौदा बाजार आगजनी मामले में पुलिस पेश की 7000 पेज के चालान, जानिए विधायक देवेंद्र यादव के मामले में नया अपडेट
सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून को हुई तोड़फोड़, हिंसा, आगजनी के मुख्य मामले में पुलिस दो महत्वपूर्ण चालान न्यायालय में पेश की। यह चालान जिला संयुक्त कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने की घटना से संबंधित है। दोनों मामले में 121 आरोपी बनाए गए हैं। इधर इस चालान के पेश होने के बाद अब पुलिस भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के मामले को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
दरअसल बलौदा बाजार में 10 जून को हुई सतनामी पंथ के तरफ से प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने प्रदेश और देश भर से सतनामी पंथ को मानने वाले पहुंचे थे। इस प्रदर्शन में पहुंचे उपद्रवियों ने बलौदा बाजार में जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़, हिंसा और आगजनी को अंजाम दिया। अलग अलग जगहों पर हुई घटना के आधार पर पुलिस ने अलग अलग 13 एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें प्रमुख 21 अधिकारियों के साथ ही 70 से अधिक पुलिस बल लगी हुई है। मामले में भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ का संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, भीम रेजिमेंट के रायपुर संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र नवरत्न, कांग्रेस पार्षद पंकज उर्फ गोल्डी मरैया, प्रदर्शन का आयोजनकर्ता किशोर नवरंगें, मोहन बंजारे समेत 184 लोगों को पुलिस गिरफ्तार की है। वहीं अब तक 12 एफआईआर पर पुलिस 7000 पन्नों की चालान न्यायालय में पेश की है। पुलिस के तरफ से हाल ही में पेश की गई अंतिम दो चालान सिटी कोतवाली थाना में दर्ज एफआईआर अपराध क्रमांक 379/2024 और 380/2024 जो कलेक्टर-एसपी के संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने की घटना पर हैं। जिनमें 121 आरोपी बनाए गए हैं। बता दें कि आगजनी के मुख्य मामले में पुलिस 1325 पेज और 1200 पेज के दस्तावेजों के साथ चालान पेश की है। बताया जा रहा है कि अपराध क्रमांक 379/2024 में 60 आरोपी और 380/2024 में 61 आरोपी हैं।
बता दें कि इस घटना के बाद सिटी कोतवाली थाना में दर्ज 13 एफआईआर में से 10 एफआईआर पर पुलिस पहले ही चालान पेश कर चुकी थी। वहीं अब दो और मामले में चालान पेश कर पुलिस मामले की गंभीरता से हो रही जांच को प्रदर्शित कर दी है। बता दें कि अब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के मामले में चालान पेश किया जाएगा। इसके लिए पुलिस तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनके मामले में भी चालान पेश कर दिया जाएगा। इसी मामले में बलौदा बाजार पुलिस ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार की थी जो वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। उनके मामले में अब तक दो बार 20 अगस्त और 27 अगस्त को न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई है, दोनों सुनवाई में न्यायिक हिरासत न्यायालय से बढ़ता गया है। वहीं अब उनके मामले में 3 सितंबर को सुनवाई होनी है।
चालान के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि 10 जून को हुई इस घटना के मुख्य मामले में पुलिस चालान पेश कर दी है। 12 मामले में चालान पेश किए गए हैं। घटना को अलग अलग जगहों पर अंजाम देने वाले आरोपियों ने के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और संयुक्त जिला कार्यालय में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी उसपर चालान न्यायालय में पेश किया गया है। अब तक 12 मामलों में कुल 359 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया, जबकि 365 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही पुलिस आगे भी इन मामलों में अनुसंधान कर रही है।
टिप्पणियाँ