आबकारी विभाग ने मारा छापा, इस जिले में मिली 2.20 लाख रुपए की अवैध शराब

जिला आबकारी विभाग की टीम ने बलौदा बाजार के ग्राम तुरमा और कसडोल के ग्राम घटमड़वा डेरा में संचालित हो रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम को इन दोनों जगहों पर भारी मात्रा में शराब और महुआ लहान मिली।  
जिला आबकारी अधिकारी एलके गायकवाड़ के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम पहले बलौदा बाजार विकासखंड के ग्राम तुरमा के रिहायशी मकान में छापा मारकर तलाशी ली। जहां टीम को 18 लीटर हाथभ‌ट्ठी से बनी मुहआ शराब मिली। इसी तरह टीम कसडोल के ग्राम घटमड़वा डेरा में दबिश दी। जहां मौके पर 70 लीटर महुआ शराब और महुआ शराब बनाने के लिए 85 बोरियों में रखे कुल 3400 किलोग्राम महुआ लाहन मिला। टीम ने जहां शराब को जब्त कर लिया वही महुआ लहान का सैंपल लेकर गवाहों के समक्ष नष्ट कर दिया। टीम द्वारा की गई दोनों कार्रवाई में कुल 88 लीटर शराब और 3400 किलोग्राम महुआ लहान मिला, जिसकी कीमत 2.20 लाख बताई गई। आबकारी विभाग के तरफ से बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2), 59 (क) के तहत कार्रवाई की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी