जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, जानिए कैसे काम किया

जिला अस्पताल बलौदा बाजार को एक बार फिर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी हुआ है। यह प्रमाण पत्र 15 विभागों का निरीक्षण करने के बाद तीन वर्षों के लिए जारी किया गया है। 


बता दें कि बलौदा बाजार जिला अस्पताल पहले से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त अस्पताल है। 3 वर्ष की अवधि पूर्ण हो जाने पर माह जून 2024 में अस्पताल में दी जा रही सेवाओं का तीन दिवसीय परीक्षण राष्ट्रीय स्तर से आई जांच टीम ने किया। इस टीम में भुवनेश्वर से डॉ. सुब्रज्योति राव, लखनऊ से डॉ. रूपेंद्र कुमार और दिल्ली से ऋतु नायर सम्मिलित हुई थी। जिन्होंने अस्पताल के 15 विभागों का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया और मार्किंग की। परीक्षण के बाद अंतिम रूप से जिला अस्पताल इन मानकों पर खरा उतरा और अब प्रमाण पत्र जारी हुआ है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में इसकी पूरी तैयारी की गई। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जिसे एनक्यूएएस भी कहा जाता है, अस्पतालों में दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता जांचने की भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई मूल्यांकन व्यवस्था है। किसी संस्था को इस प्रमाण पत्र का मिलना बेहतर होती सुविधा को प्रकट करता है। 

इन विभागों के लिए एनक्यूएएस प्रशिक्षण 

जिला अस्पताल में इस एनक्यूएएस के अंतर्गत परीक्षण के लिए 15 विभागों आईपीडी, ओपीडी, आपातकाल, मैटरनिटी, लेबर, फार्मेसी, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी, लैब, ओटी, एसएनसीयू आदि के 8 क्षेत्रों की जांच की गई। जहां सर्विस व्यवस्था, मरीज के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विस, क्लीनिकल सर्विस, संक्रमण नियंत्रण और आउटकम देखा गया। जिला अस्पताल को एनक्यूएएस के साथ-साथ लक्ष्य का भी प्रमाण पत्र हासिल हुआ है। जो मातृ और शिशु स्वास्थ्य हेतु निर्धारित है। 

निरीक्षण टीम की थी सराहना 

सीएमएचओ के अनुसार निरीक्षण के लिए आई एनक्यूएएस टीम ने अस्पताल के कुछ विभाग जैसे विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू), पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) और आपातकालीन को सबसे अधिक सराहा है। एक अस्पताल की सबसे विशेष उपलब्धि आपातकाल स्थिति में मरीज को दी जाने वाली बेहतर सुविधा होती है। ऐसे में निरीक्षण टीम ने आपातकालीन व्यवस्था की भी सराहना की। आपातकालीन सेवा को सौ में 98.88, एसएनसीयू को 95.48 और एनआरसी को 94.86 नंबर प्राप्त हुए हैं। पूरे जिला अस्पताल को 91.92 नंबर प्राप्त हुआ है। 

पहले भी मिल चुका है प्रमाण पत्र

जिला अस्पताल को इससे पहले भी इसके लिए यह प्रमाण पत्र मिल चुका है। नया प्रमाण पत्र गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को ज़ारी रखा गया है यह प्रकट करता है। अस्पताल में अभी लगभग 200 स्टाफ कार्यरत हैं। स्त्री रोग, सर्जरी, मेडिसिन, नाक-कान- गला, मानसिक स्वास्थ्य, हड्डी रोग, नेत्र रोग, बाल्य रोग जैसे प्रमुख विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर सेवा दे रहे हैं। अस्पताल में सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, डायलिसिस जैसी सुविधा दी जा रही है। जबकि एमआरआई की स्वीकृति मिल चुकी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी