बारिश के कारण मल्लीन नाला में बाढ़ से टापू बना गांव, दुल्हा दुल्हन को गोद में उठा कर पार कराया गया नाला

बलौदा बाजार जिले में हो रही लगातार बारिश से पलारी ब्लाक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम मल्लीन का नाला उफान पर है। इस ग्राम पंचायत में 204 घरों में बसे 1347 निवासी नाले में पानी आने की वजह से दो भागों में बंट गए हैं। जहां मुख्य भाग में स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन भंडार, आवश्यक सामानों की दुकान और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं हैं उपलब्ध हैं। वहीं दूसरे भाग में नाला पारा इन सारी मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग हैं। इस भाग के 20 घरों में बसने वाले 125 लोगों के लिए बरसात के दो महीने कई तरह की समस्याओं का सबब बनकर आता है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब गांव में बरात गई तो नाला सुखा था लेकिन शादी के बाद जब लौटे तो नाले में पानी भर गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वर वधु को गोद में उठाकर नाला पार किया।

बताया गया कि नाला पारा में रहने वाले रूपेश की विवाह इसी महीने 20 जुलाई को बस्ती पारा की भारती से तय हुई। घर से दूल्हा के रूप में तैयार हुए रूपेश के लिए नाला पार करना प्राचीन कथाओं के हिस्सों की तरह जीवंत करने जैसा रहा। बहरहाल, सारे बाराती सूखे नाले से आसानी से नाला पार कर उस पार पहुंचे। लेकिन जब दुल्हन के घर सारे रस्मो-रिवाज को पूरा कराए। जब मांगलिक कार्यक्रम पूर्ण हुए और वर जब दुल्हन लेकर घर लौटा तब तक बारिश हो चुकी थी और नाला में पानी भर जाने से वर की गाड़ी नाला पार नहीं कर पाई और फिर बाराती दूल्हे और दुल्हन को गोद पर उठाकर नाला पार कराए। इसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। अब देखने की बात होगी कि इस समस्या का हल निकलते हुए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कब तक पुल बनाई जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी