पेट्रोल का दाम नहीं गाड़ी का माइलेज कम हुआ है

 

गाड़ी बनाने वाली कई कंपनियों ने प्रचार किया कि एक लीटर में 100 तो किसी ने 110 किलोमीटर तक माइलेज देने का दावा की। इधर पेट्रोल का दाम बढ़ने के बाद इन गाड़ियों को खरीदने वाले परेशान हैं कि उनके गाड़ी का माइलेज कम हो गया है। उनके लिए ही यह लेख है, उन्हें स्पष्ट और पूरे होशोहवाश में बताना जरूरी है कि उनके गाड़ी का माइलेज माइलेज कम हुआ है। क्योंकि अगर वे पोट्रोल के बढ़ते दाम को देखेंगे तो गाड़ी का उपयोग कम करेंगे। इससे टैक्स कम वसूल होगा सरकार के खाते में कम पैसा जाएगा। ऐसा हुआ तो लाखों रुपए वेतन और कई हजार रुपए का पेंशन पाने वाले नेता भूखमरी के शिकार हो जाएंगे। आप ऐसा कतई न करें, उनके भी बाल बच्चे हैं, बाल बच्चे नहीं है तो बाहर वाली, कोठेवाली, मसाजवाली तो हैं ही जहां वे सेवा लेने जाते हैं। उसका खर्च कैसे निकलेगा। यही टैक्स के पैसे से तो वे उधर अपना तनाव और थकान दूर करेंगे। इसलिए पेट्रोल का दाम नहीं बल्कि गाड़ी का माइलेज कम हुआ है, इस पर ही ध्यान केंद्रित करके रखें। एक बात और अभी 110 रुपए पेट्रोल का भाव है इससे ज्यादा होने पर दुखी न हों क्योंकि अभी नशे का सामग्री तैयार हो रहा है। चूरण देने की तैयारी हो रही है। पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी, उसके बाद मूर्खतापूर्ण निर्णय लेने से आई कोरोना आपकी कमर नहीं तोड़ सकते आपके ऊपर रोलर भी चला दिया जाएगा तो आप पर फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि स्विस बैंक से आने वाला पैसा आपके खाते में सीधे जाएगा।

©दीपेंद्र शुक्ला

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी