कोरोना चर्चा: अस्पताल में जाने से पहले कोरोना जांच कराएं

 #कोरोनाचर्चा


निजी अस्पतालों से सवाल है कि कोरोना का ऐसा कौन सा इलाज कर रहे हैं जो इतना ज्यादा राशि वसूल रहे हैं? 

सरकार जानती है कि हर मरीज को वेंटीलेटर की जरुरत नहीं है। कुछ सिरियस पेशेंट को ही वेंटीलेटर की जरुरत है। बाकि को सिर्फ सही खान पान व कुछ दवाइयां खिलाकर ही ठीक किया जा सकता है और किया जा रहा है। मैं खुद उन्हीं दवाओं के सेवन से ठीक हुआ हूं। इसके बाद भी निजी अस्पताल लूट मचाए हुए हैं। किसी भी मरीज के पास कोई अस्पताल अपने कर्मचारी नहीं भेजता। पहली बार जब जांच होता है तभी बस कर्मचारी आरटीपीसीआर या एंटीजन का सेंपल लेने के लिए मरीज के पास आता है। वह पीपीई पहने होता है, इसके बाद भी मरीज को बहुत कम बार छूता है। एक पीपीई से कई ‌मरीजों का सेंपल लिया जा सकता है, बसर्ते सावधानी से लिया जाए तो। हां गल्बस बार बार बदलना होता है। इसके बाद एक बार जब संक्रमित मरीज अस्पताल आता है तब उसका तापमान थर्मल स्केनर से चेक करते हैं वह भी शीशे के अंदर से लिया जा सकता है।  आवश्यक दवाइयां दूर से दे दी जाती हैं। आवश्यक निर्देश दवाई को कैसे कितनी‌मात्रा में खाना है यह भी बता दिया जाता है। बार बार जो पीपीई पहने की बात कह कर वसूली कर रहे हैं वह सब निश्चित ही सिर्फ कमाई कर रहे है। दिन में एक बार कमरे की सफाई की जरुरत होती है। मैं मरीज के रूप में कभी भी गंदगी नहीं फैलाया। तो एक पीपीई पहनकर कर्मचारी कयी कमरों की सफाई कर सकते हैं और कर भी रहे हैं। इसके अलावा रूटीन चेकअप आप कमरे में बंद मरीज का जो कर रहे उसमें आॅक्सी मीटर से शरीर के भीतर के आॅक्सीजन और तापमान ही तो नाप रहे हैं। यह सेनेटाइजर कराकर लिया जा रहा है और लिया जा सकता है। मरीज भी अपने पास आॅक्सी मीटर रखकर उससे ऑक्सीजन नापकर नर्स को बता सकता है। मैं खुद बताता था, थर्मल स्केनर मशीन से दूर से ही माथे का तापमान लिया जा रहा है और लिया जा सकता है। क्यों वसूल रहे हो भाई इतनी राशि। जब कोरोना की अभी कोई दवाई आपके पास उपलब्ध नहीं है कह रहे हो तो आप क्या इलाज कर रहे हो, जिसका इतना अधिक चार्ज वसूल रहे हो। जिन दवाइयों को दे रहे हो वह सामान्य सर्दी, बुखार में भी दी जाती हैं। उसे कोरोना में भी लिया जा सकता है। जो इतना महंगा तो नहीं है कि 24 घंटे का बिल 50 हजार या 1 लाख हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी