कोरोना से डरें नहीं यह संक्रमण ठीक हो रहा है
जो कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उनको साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि आप संक्रमित हुए हैं। बीमार नहीं हैं। आपको यह बता दूं कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद मैं आज ठीक हो गया हूं।
इसी दौरान आप सभी के संक्रमित होने की सूचना मिली। आप निराश बिल्कुल मत होइएगा। यह कोई बीमारी नहीं है, संक्रमण है। कोई भी संक्रमण दस दिन में ठीक हो जाता है। कोरोना चौदह दिनों में ठीक होता है। आप योगाभ्यास, ध्यान और दवाइयों का नियमित सेवन करते रहिए। कोरोना का प्रभाव दस दिनों में खत्म हो जाता है। मेरा खुद दस दिनों में खत्म हो गया है। आपके घर में अलग कमरा अटैच लेट बाथ का हो तो आप अस्पताल न जाकर डाॅक्टर के परामर्श पर होम आईसोलेशन में रह सकते हैं। अस्पताल में कोरोना संक्रमित का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुविधाएं थोड़ी कम है, जो होनी भी चाहिए। लेकिन वहां भी गर्म पानी, चाय, नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का चाय बिस्कुट, रात का भोजन दिया जा रहा है। मुझे खुद मिला है। यही सब चीजें घर में घर जैसा और घरेलू माहौल में मिलेगा जिससे आप और जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। आप खुद निर्णय लीजिए अस्पताल या घर इलाज के लिए आपको कहां रहना है। घर में बुजुर्ग और बच्चे हो तो उनसे कुछ दिनों के लिए दूरी बना लीजिए।
हमारी ईश्वर से कामना है आप
जल्द स्वस्थ हो।
डरने की बिल्कुल जरुरत नहीं है।
टिप्पणियाँ