छत्तीसगढ़ की राजनीति में तीसरी शक्ति का झूठ
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इधर चुनाव से डेढ साल पहले ही कांग्रेस से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) का गठन कर लिया। इधर बहुजन सामाज पार्टी से गठबंधन कर लिए। उससे पहले उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनने की घोषणा कर दी। लोगों ने उनकी बात को सच मान लिया। ऐसी ही एक घोषणा दो दिन पहले उन्होंने किया कहा अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिर एक बयान आया कि चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मरवाही से। फिर 24 अक्टूबर को राजनांदगांव से मुख्यमंत्री ने नामांकन दाखिल किया। उनके खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने एक पार्षद को मैदान में उतारा है। न यहां से खुद जोगी मैदान में आए और न ही उनके परिवार से कोई सदस्य। यह झूठ क्यों इसका मतलब तो आप समझ ही गए होंगे....
टिप्पणियाँ