नोट बंदी के 50 दिन पूरे, सर्कुलर पर सर्कुलर

8 नवंबर 2016 की रात 7.50 बजे...टीवी पर एक घोषणा होती है कि अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस घोषणा को देखकर जिन लोगों ने रिमोट से टीवी का चैनल बदला उनकी जिंदगी अगले कुछ मिनटों में प्रधानमंत्री ने बदलकर रख दिया। जी हां यह शत प्रतिशत सही है ये वे लोग थे जो प्रधानमंत्री के इस भाषण को बाद में कई बार सुने टीवी चैनलों को बार बार बदलकर देखे। वजह लोगों की जिंदगी को प्रधानमंत्री ने चैनल की तरह आगे पीछे कर दिया था। इस समय तक लोगों ने भाषण शुरू होने को प्रधानमंत्री को मजाक में लिए वे अगले 31 दिसंबर तक मजाक बनकर रह गए है। उनको बड़बोला बोलने वाले अब हर दिन दहशत में है कि फेंकू अब क्या बोल देगा। उनकी एक भाषण ने लोगों को कई पेटी फेंकने पर मजबूर कर दिया। इसलिए कहा गया है कि बंदे को हर समय एक जैसे नहीं लेना चाहिए। कब माथा सटका और सडक पर लाकर खड़ा कर दिया...  अब उड़ाओ मजाक और उड़ाते रहो...भाइयों और बहनों...मित्रों... बम बड़बोला बोल रहे है। 8 नवंबर की रात 8 बजे वाले भाषण ने लोगों की बोलती बंद कर रख दिया। कुछ इस तरह हुई थी उस रात की शुरुआत...
08:01 PM देश को संबोधित कर रहे हैं।
08:02 PM कुछ गंभीर विषय आपसे साझा करना चाहता हूं।
08:04 PM हमारा मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास।
08:06 PM भारत की उपस्तिथि चमकते सितारे की तरह है। 
08:08 PM हमारी सरकार गरीबों को समर्पित।
08:10 PM भ्रष्टाचार, कालाधन आतंकवाद की तरह है। 
08:15 PM ढाई साल में 1.25 लाख करोड़ काला धन लाया गया है।
08:17 PM आज आधी रात से 500, 1000 के नोट बंद हो रहे हैं।
08:20 PM 9-10 नवंबर को ATM काम नहीं करेंगे।
08:21 PM 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक में जमा करें 500 और 1000 के नोट।
08:25 PM शुरू में ATM से 2000 रुपये ही निकाल सकेंगे।
08:27 PM 11 नवंबर तक पुराने नोट से रेल टिकट खरीद सकेंगे।
08:50 PM थोड़ी देर में RBI गवर्नर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।
09:20 PM 500 और 2000 का नए नोट आएंगे।
09:30 PM अर्थव्यवस्था के लिए फैसला जरूरी : RBI
09:40 PM काले धन को लेकर लड़ाई सार्थक हो: कांग्रेस
09:50 PM 9 नवंबर को सभी डाकघर बंद रहेंगे।
यह सिलसिला यूं ही समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद से आरबीआई ने 60 से अधिक सर्कूलर जारी किए। 120 करोड़ से ज्यादा आबादी को इस फैसले से प्रभावित हुई। इसके बाद लोग बैंकों, एटीएम के लाइन में लगे रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी