नेता जी की टोपी...गोल या लंबी
नेता जी
नेता जी, नेता जी।
आ गये हैं, नेता जी।।
छा गये हैं, नेता जी
घर पर नेता आते हैं
वादे कर-कर जाते हैं।।
नेता जी के वादे न्यारे
पूरे झूठे प्यारे प्यारे।।
नेता जी, नेता जी
आ गये है, नेता जी।।
नेता जी के रंग अनेक
चेहरा बदला नियत एक।।
आरोप-प्रत्यारोप का बढ़ा प्रचलन
चौपर, टूजी, आदर्श, कोल खनन।।
नेता जी का है बोलबाला
हो रहा दिन रात घोटाला।।
स्वयं को पाक-साफ बतलाने में
वादों को झूठलाने में।।
आगे हैं नेता जी जागे हैं नेता जी
नेता जी, नेता जी
आ गये हैं, नेता जी।।
पांच साल हो गया है पूरा
मूंह में राम बगल में छूरा।।
नेता जी की भीड़ है आई
कुर्सी के लिए है मची लड़ाई।।
पेट्रोल, डीजल, गैस, राशन, तेल
घर चलाना नहीं है बच्चों का खेल।।
नेता जी, नेता जी
आ गये हैं नेता जी।।
आरक्षण का है फेंका जाल
नेता जी ने किया कमाल।।
जनता में मच गया बवाल
उठ रहा दिन रात सवाल।।
देश में बढ़ा है यौन उत्पीड़न
भ्रूण हत्या, महिलाओं का शोषण।।
नेता जी है बहुत ही शातीर
दल बदल रहे हैं कुर्सी के खातीर।।
नेता जी, नेता जी
आ गये है नेता जी।।
शिक्षा का गिरा है स्तर
शिक्षक सो रहे लगा कर बिस्तर।।
अस्पताल से गायब है डॉक्टर और सिस्टर
मरीज मर रहे हैं, स्वास्थ्य मिनिस्टर।।
सड़क, बिजली और पानी
इसकी भी है इक नई कहानी।।
जनता से छिनने के लिए वोट
नेता जी के पास है नोट।।
देश पर छाया घना कोहरा
लोकपाल होगा नया सबेरा।।
बड़ा नेता, नेता छोटा
जनता के हित में आया नोटा।।
नक्सल, घुसपैठ, आतंकी हमला
जम्मू, मुबंई, झीरम, गुमला।।
अब तो जागो नेता जी
नेता जी, नेता जी
आ गये है नेता जी।।
टिप्पणियाँ