वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख
भारतीय विधि के परिषद द्वारा आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बार परीक्षाएं (AIBE-XIX) की तारीख की घोषणा हो चुकी है। यह परीक्षा वकील बनने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए बर काउंसिल ने नोटिफिकेशन जारी कर सिलसिलेवार तारीखों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार रायपुर और बिलासपुर में एग्जाम दे सकते हैं। भारतीय विधिज्ञ परिषद (BAR COUNCIL OF INDIA) के तरफ से 3 सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में ऐसे उम्मीदवारों को अपील की गई है जो वकालत की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अब वकील बनकर प्रेक्टिस करना चाहते हैं। बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपने नोटिफिकेशन में लिखा है कि ऐसे उम्मीदवार एआईबीई - XIX की परीक्षा के तारीख 24 नवंबर 2024 को तय की गई है। इसके लिए कैंडिडेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी करना होगा 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है जबकि पेमेंट की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर तय की गई है। वही फार्म में हुई गलतियों को सुधारने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एडमिट कार्ड 18 नवंबर तक ज...



टिप्पणियाँ