पेरिस का हमला मानवता को शर्मशार कर दिया

पेरिस में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला हुआ है। इंसानियत को हिला देने वाला और दुनिया और मानवता के लिए घातक और कलंकित करने वाला है। इस हमले के पीछे जो भी हो वे नहीं चाहते कि दुनिया में इसांन रहे। यह लोग शैतानी हरकत कर दुनिया में तबाही मचाने की ठान ली है। इंसानियत को बचाने के लिए जरूरी है कि दुनियाभर के तमाम देश एकजुट होकर इस तरह की हरकतों से लड़े। भारत, अमरिका, चीन, फ्रांस, जापान जैसे देशों को पेरिस की मदद करने के साथ ही आत्मघाती हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए। इससे इंसानियत को बचाया जा सकेगा। इसके साथ ही इस हमलावरों के बारे में जानकारी निकाली जाए वह किस देश में सबसे ज्यादा हैं उनके ठीकानों से इंसान को निकालकर इन शैतानों को खत्म किया जाए। हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं, उतना ही घायल हैं हम प्रार्थना करते हैं कि मरने वालों के आत्मा को भगवान शांति प्रदान करे। उनके परिजनों को इस दुख से निकलने में मदद करे। साथ ही घायल जल्द से जल्द ठीक हों। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी