कनफोडू पटाखा और हम

शोर सभी के लिए नुकसानदेह होता है चाहे वे बुजुर्ग हो या बच्चे। लेकिन जवानी के जोश और पैसे की गर्मी के कारण हमें यह शोर कभी सुनाई नहीं देता। सुनाई नहीं देता यह मतलब नहीं है इस शोर में भी हमें आज आनंद आने लगा है। इससे ना सिर्फ हम खुश होते हैं बल्कि दूसरे परेशान होते हैं तो उससे हमें ज्यादा खुशी मिलती है। बड़े धमाके करके जितना खुश हम नहीं होते उतना उससे परेशान लोगों को देखकर हमें खुशी मिलती है। फिर पटाखे घर के आंगन में तो नहीं फोड़ेगें हमारे बाप का सड़क है दूसरे मेरे घर के सामने आराम से कैसे जा सकते हैं उन्हें भी तो पता चले कि हम पैसे वाले रइस है इस लिए सड़क पर बल्कि बीच सड़क पर हम पटाखे बिछाएंगे। भले ट्रैफिक जाम हो जाए उससे मुझे क्या मुझे तो पटाखे जलाने है साला कोई मरता है तो मरे इससे मुझे क्या। मुझे मजा आना चाहिए और मेरे इस काम मेें कोई दखल दिया तो जानते हैं ना फिर आप मेरे घर के सामने से गुजर रहे यह गली भी हमारी है और उस गली के हम छोड़ों क्या है आपको इससे क्या जो भी है हम हैं बस हमें यही बने रहने में मजा आता कोई ना तो मुझे गाली देगा और ना ही कुछ बोलेगा अपनी गली में तो हम हीं सबकुछ है। आपको परेशानी होती है तो हो। आप परेशान है तो मुझसे ना कहे। आप मरीज लेकर जा रहे हैं एंबुलेंस में आपका मरीज यहीं मर जाए दिवाली है तो पटाखा तो हम चलाएंगे ही इससे आपकी गाड़ी में आग लगती है आपका एक्सीडेंट होता है तो हो। मजा आ रहा है मुझे तो मैं मजे लूंगा हां आप दबंग हैं तो मुझे रोक कर दिखाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी