रावण मारा गया....

बधाई हो रावण मारा गया है... कितना खुश हुए आप। दसहरा बीत गया लोगों के लिए सिर्फ यह त्योहार ही तो है। रावण मारना और उसके बाद घर जाकर मन में रा‌वण को पाले रखना। मैदान में रा‌वण को जब मारते है तो कहते हैं कि मन की बुराई रावण को मार दो और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है यह त्योहार क्या वाकई मन की गंदगी दूर हो जाती है। क्या हम फिर उसी तरह से जीवन गुजारते है जैसे बचपन में गुजारते थे। नहीं ना यही है मन में बैठे रावण की देन इसे इतनी आसानी से नहीं मारा जा सकता और कोई मारना भी चाहे तो नहीं मार सकता क्योंकि उसे दूसरे मारने नहीं देंगे। रावण दहन में अक्सर देखा जाता है कि गंदगी दूर करने की बात तो कहते है पर शहर में इतना गंदगी होता है उसे कभी कोई साफ तक नहीं करते। काश एक दिन भी लोग गंदगी साफ करते शहर में उन तमाम सफाई कर्मियों को छुट्‌टी देकर। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी