मीडिया के रंग बदलने से गिरगिट है परेशान

मीडिया के रंग बदलने से गिरगिट है परेशान  


12 मई को चुनाव सर्वेझण की रिपोर्ट आने और उसमें नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली राजग को पूर्ण बहुमत मिलने की खबर का खुलासा होने के बाद मीडिया ने जिस तरह रंग बदला है उससे गिरगिट भी परेशान है। 16 मई को चुनाव परिणाम जब आया तो हर मीडिया का मुंह बंद हो गया जो कभी गोधरा कांड तो कभी गुजरात दंगे को बड़े जोरों से उठाया करते थे। कुछ दिनों से अख़बारों में भी पढ़ने को मिल रहा है कि नरेन्द्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। मीडिया की इस हरकत ने गर्मी के मौसम में हरा, लाल, काला, पीला अपनी इच्छा से रंग बदलने वाला गिरगिट परेशान है वह समझ नहीं पा रहा की क्या करे। गिरगिट इतना अधिक परेशान हो गया है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से अज्ञात वास पर चला गया है। 










हलांकि छिपकलियों का राज हो गया है। गिरगिट विलुप्त होता जा रहा है मीडिया की भूमिका देख कर। कुछ दिनों से समाचार पत्रों में बड़े लेखक जो अक्सर मोदी की खिचाई करते रहते थे वे भी अब उनके पक्ष में लेख लिख रहे है आश्यर्य की बात है कि वे अपनी मानसिकता कैसे परिवर्तित कर लिए जबकि वे अक्सर मोदी विरोधी रहे है...खैर अब जो होना था वो तो हो गयो विरोधी पराजित भयो कम से कम गिरगिट का भी खयाल करो भाई उसकी रंगत बरकरार रखो भाई नहीं तो आने वाली पीड़ी को क्या जवाब दोगे की रंग कौन सा जीव बदलता है क्या आप यह कहोगे की मीडिया तो वह क्या भरोषा कर पायेगी उस चौथे स्तंभ पर।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वकील बनने के लिए इस परीक्षा की नोटिफिकेशन हुई घोषित, जानिए तारीख

पुस्तकालयों की घटती संख्या और हम

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी