संदेश

भाजपा के सांसद और मंत्री तो कांग्रेस के विधायक समय पर नहीं पहुंचे कार्यक्रम में, दिखा अघोषित बहिष्कार

चित्र
बलौदा बाजार जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षादूत पुरस्कार 2024 के कार्यक्रम में 3.15 घंटे बाद भी अतिथि भाजपा के सांसद, मंत्री और कांग्रेस के विधायक नहीं पहुंच पाए। इसके कारण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छात्र-छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम छोड़कर चली गई।   बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अध्यक्षता के रूप में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा को कार्यक्रम में पहुंचना था। विशिष्ट अतिथि के रूप में कसडोल से कांग्रेस विधायक संदीप साहू, भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव, जिला पंचायत बलौदा बाजार के अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, नगर पालिका परिषद बलौदा बाजार के अध्यक्ष चितावर जायसवाल, भारतीय स्काउट एवं गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद पंचायत बलौदा बाजार की अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण अवस्थी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, शिक्षाविद् टेसूलाल धरंधर, खोडस राम कश्यप थे। इनमें से कोई भी अतिथि शाम 5.15 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुं...

स्वास्थ्यकर्मी को टिफिन में लजीज व्यंजन परोसकर थमाया 11 लाख का बिल, जानिए पूरा मामला

चित्र
टिफिन सेंटर चलाने वाले एक व्यापारी ने खाने की टिफिन लेने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी को टिफिन में लजीज खाना के साथ सौंदर्य का इंजेक्शन परोसकर 11 लाख रुपए का बिल वसूल किया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी टिफिन सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। बताया जा रहा है कि हवस मिटाने के शौकीन स्वास्थ्य कर्मचारी सहित अनाप शनाप तरीके से पैसा कमाने वाले शहर की कई मोटी मछलियों को टिफिन सेंटर की आड़ में गरम गोश्त का चारा डालकर टिफिन सेंटर संचालक ने मोटी कमाई की है। इसके लिए उसने एक गिरोह बनाकर एक नए अपराध को शहर में शुरू कर दिया जिसे बड़े शहरों में सेक्स एक्सटॉर्शन के नाम से जाना जाता है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा बाजार सिटी कोतवाली में सेक्स एक्सटॉर्शन मामले में पांचवीं एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बलौदा बाजार में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी की रिपोर्ट पर दर्ज की गई है। अपराध क्रमांक 598/2024 में धारा 384, 389, 34 के तहत दर्ज मामले में टिफिन व्यवसायी लक्ष्मी कांत केशरवानी, पुष्प माला फेंकर और रवीना टंडन को आरोपी ह...